शोहरत, पैसा और ग्लैमर चाहिए? सेलिब्रिटी मैनेजर बनकर ऐसे पूरे करें अपने सपने

अगर आप ग्लैमर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो सेलिब्रिटी मैनेजर बनना आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है. यह एक ऐसा प्रोफेशन है, जहां आपको फिल्मी सितारों, स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी और बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने का मौका मिलता है.
Career

अब ज़माना पूरी तरह बदल चुका है, पहले लोग पढ़ाई करते थे इंजीनियर, डॉक्टर, टीचर बनते थे या फिर पढ़ाई से जुड़े ही क्षेत्रों में अपना करियर बनाते थे. लेकिन अब सब कुछ थोड़ा अलग नज़र आता है अब लोग ऐसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, यहाँ न सिर्फ़ उनको अच्छा ख़ासा पैसा मिले, बल्कि वे नाम और शोहरत भी कमा सके.

ऐसे में सेलिब्रिटी मैनेजर बनने का विचार करना अच्छा रहेगा, सेलिब्रिटी मैनेजर एक बहुत ही अलग लाइफ़ जीते हैं, यह एक ऐसी फिल्ड होती है जिसमें न सिर्फ़ पैसा मिलता है, बल्कि नाम और पॉपुलैरिटी भी मिलती है. इनका काम होता है सेलिब्रिटी कि मीडिया और फैंस के बीच अच्छी इमेज बनाना, उनकी पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ को मैनेज करना, मीटिंग शेड्यूल करना आदी.

सेलिब्रिटी मैनेजर बनकर ऐसे पूरे करें अपने सपने

यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसमें आपका कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होना चाहिए, साथ ही साथ आपके अंदर पेशेंस होना चाहिए. कई बार सेलिब्रिटी मैनेजर के ऊपर काफ़ी प्रेशर होता है, इसलिए आपके अंदर वो स्किल होनी चाहिए जिससे कि आप कई तरह के कामों को एक साथ संभाल सके. अक्सर कई लोग यह सोचकर इस फ़ील्ड में घुस जाते हैं, कि उन्हें रोज़ाना नए नए लोगों से मिलने का मौक़ा मिलेगा, बड़े बड़े लोगों से उनकी जान पहचान होगी, लेकिन ये फिल्ड सिर्फ़ यही तक नहीं है. इस फ़ील्ड में करियर बनाना इतना भी आसान नहीं है. इसके लिए कड़ी मेहनत की ज़रूरत है, साथ ही साथ अपनी इस स्किल्स पर काम करने की भी ज़रूरत है. आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे, की आप इस फ़ील्ड में बेहतरीन करियर कैसे बना सकते हैं.

कम्यूनिकेशन स्किल्स सुधारें (Career Tips)

अगर आप सेलिब्रिटी मैनेजर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे ज़रूरी है कि आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान दें. हाँ क्योंकि सेलिब्रिटी मैनेजर को कई सेलिब्रिटीज़ के अलावा मीडिया, इवेंट ऑर्गनाइजर, एजेंटों समेत कई बड़े बड़े लोगों से जुड़ना पड़ता है, बातें करनी पड़ती है, ऐसे में अगर आपका कम्युनिकेशन स्किल अच्छा नहीं होगा तो आपको नेटवर्किंग बनाने में बहुत मुसीबत आएगी.

जरूरी स्किल्स और एक्सपीरियंस

तो इस बात का ध्यान रखना भी ज़रूरी है, कि इस फ़ील्ड में फ्रेशर के रूप में आप शायद यह जगह बना पाए, तो इसलिए आपको एक प्रोफ़ेशनल कोर्स करने की भी आवश्यकता है. आप एक्सपीरियंस लेने के लिए पीआर, इवेंट प्लानिंग, मीडिया जैसी कंपनियों में काम कर सकते हैं. इस दौरान आप लोगों से बातचीत करने का तरीक़ा, लोगों को हैंडल करना, साथ ही साथ कई कामों को एक साथ मैनेज करना सीख जाएंगे.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews