कचरा नहीं सेहत का खजाना है गाजर का छिलका, इस तरह करें इस्तेमाल

carrot peel

Carrot Peel Uses: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में गाजर मिलना शुरू हो जाती है। सर्दियों के मौसम में अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों में गाजर का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे गाजर का हलवा, सूप, सब्जी, अचार, सलाद आदि। ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा बनाकर खाते हैं। गाजर सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सभी सब्जियों में से सबसे ज्यादा पसंदीदा होती है। लेकिन जब कभी भी गाजर का इस्तेमाल किया जाता है तो उसके छिलकों को निकाल दिया जाता है और उन्हें फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाजर के छिलकों को भी कई प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, यह बात बिल्कुल सही है इसलिए अगर आप भी गाजर के छिलकों को फेंक देते हैं तो ऐसा ना करें। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि गाजर के छिलकों को किस-किस प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है।

किस तरह करें गाजर के छिलके का इस्तेमाल

सूप बना सकते है

जिस प्रकार गाजर का सूप बनाया जाता है उसी प्रकार गाजर के छिलकों का भी सूप बनाया जा सकता है। गाजर के छिलकों को फेंकने की वजह उन्हें अच्छी तरह उबालकर सूप बनाएं।

चाय बना सकते हैं

यह जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन गाजर के छिलकों की चाय भी बनाई जा सकती है। गाजर के छिलकों की चाय बनाने के लिए पहले गाजर के छिलकों को अच्छी तरह से सुखाएं। यह चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

गार्निश के लिए इस्तेमाल करें

गाजर के छिलकों को बारीक-बारीक काटकर आप गार्निश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी डिश के ऊपर आप इसे सजावट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही साथ सलाद में भी आप इसे खा सकते हैं।

कैंडी बना सकते हैं

गाजर के छिलकों को फेंकने की वजह आप इसका इस्तेमाल कर बच्चों के लिए खट्टी मीठी कैंडी बना सकते हैं। कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले गाजर के छिलकों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। इसके बाद एक पैन में सूगर सिरप तैयार करें। जब सूगर सिरप यानी चाशनी गाढ़ी हो जाए तब छिलकों को डुबोकर एक प्लेट में रखें और बैक कर बच्चों को खाने के लिए सर्व करें।

चिप्स बनाएं

गाजर के छिलकों से चिप्स भी बनाई जा सकती है। चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद गाजर के छिलकों को निकालकर बराबर हिस्सों में काट लें। इसके बाद इसमें तेल लगाकर, नमक, चिल्ली स्वादानुसार चीज मिलाकर तल लें। इस तरह गाजर के छिलकों से बनें टेस्टी कुरकुरे चिप्स तैयार हो जाएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews