कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 2 कमाल की चीजें, कुछ ही दिनों में दिखेगा ग्लो और स्किन बन जाएगी बेदाग

Coffee Face Pack: कॉफी फेस पैक स्किन के लिए बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो डेड स्किन हटाकर नैचुरल ग्लो लाते हैं। अगर इसमें दो खास चीजें मिला ली जाएं, तो यह पिगमेंटेशन, टैनिंग और दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है।
Coffee Face Mask

कॉफी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग ताजगी और फ्रेशनेस की सोचते हैं, लेकिन ये आपकी स्किन के लिए भी किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को डीटॉक्स करके उसे हेल्दी बनाते हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कॉफी को दो खास चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में लगाया जाए, तो ये महंगे पार्लर ट्रीटमेंट का भी बेहतर विकल्प बन सकती है। यह न सिर्फ चेहरे का ग्लो बढ़ाता है, बल्कि एक्ने, टैनिंग और दाग-धब्बों को भी कम करता है।

कॉफी फेस पैक के फायदे और बनाने का तरीका

इंस्टेंट ग्लो के लिए

कॉफी पाउडर में एक चम्मच ताज़ा दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को क्लीन और सॉफ्ट बनाता है, जबकि कॉफी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर नेचुरल ब्राइटनेस लाती है। इसे 10-15 मिनट चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

पिगमेंटेशन कम करने के लिए

एक चम्मच कॉफी में आधा चम्मच शहद मिलाएं। शहद में एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को डीप हाइड्रेशन देते हैं और डार्क स्पॉट्स को हल्का करते हैं। यह पैक खासतौर पर ड्राई और डल स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।

इस्तेमाल के टिप्स और सावधानियां

कॉफी फेस पैक हफ्ते में 2-3 बार से ज्यादा न लगाएं। पैक लगाने से पहले चेहरा क्लीन कर लें, ताकि पैक अच्छे से असर कर सके। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews