Covid Vaccine: एस्ट्राजेनेका ने मानी कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव की बात, कहा- हो सकता है TTS का खतरा

Covid Vaccine Side Effect: फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने यह बात मानी है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन का दुष्प्रभाव हो सकता है। इस वैक्सीन की वजह से शरीर में खून के थक्के बन सकते है।
Covid Vaccine: एस्ट्राजेनेका ने मानी कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव की बात, कहा- हो सकता है TTS का खतरा

Covid Vaccine Side Effect: कोरोना महामारी से बचने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण हुआ था। इस बीच वैक्सीन को लेकर उसके साइट इफैक्ट की बात सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उसके कोविड-19 वैक्सीन से टीटीएस का खतरा हो सकता है। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में खून के थक्के बन जाते हैं। इससे हार्ट अटैक आने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कंपनी ने मानी दुष्प्रभाव की बात

फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मई 2023 में कहा था कि वे ये बात नहीं मानते है कि वैक्सीन की वजह से टीटीएस होने का खतरा है। लेकिन, फरवरी में उच्च न्यायालय को सौंपे गए कानूनी दस्तावेज में फार्मा कंपनी एस्ट्राज़ेनेका ने ये बात मानी कि उनकी वैक्सीन कुछ मामलों में टीटीएस का कारण बन सकती है। बता दें कि कोवीशील्ड वैक्सीन एस्ट्राजेनेका का हिस्सा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि एमी स्कॉट नाम के आदमी ने पिछले साल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। एमी स्कॉट ने आरोप लगाते हुए कहा कि एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लेने के बाद उनके शरीर में खून का थक्का जम गया था, जिससे उन्हें काम करने में दिक्कत आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के 51 मामले उच्च न्यायालय में दर्ज किए गए हैं।

जानिए क्या होता है टीटीएस

डॉक्टर्स बताते है कि टीटीएस जिसे थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है, इसकी वजह से शरीर में खून के थक्के बनने लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि अगर यह ब्लड क्लॉट हार्ट में होता है तो हार्ट अटैक आने का खतरा होता है। वहीं, अगर क्लॉट ब्रेन में होता है तो ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा रहता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews