काले अंडरआर्म्स से हैं परेशान? दही है सबसे आसान और असरदार उपाय

गर्मियों में पसीना, डिओड्रेंट्स और टाइट कपड़े अंडरआर्म्स को काला बना देते हैं। लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं, दही में मौजूद नैचुरल गुण आपकी स्किन को फिर से गोरा और मुलायम बना सकते हैं। जानिए दही के 3 आसान और असरदार इस्तेमाल जो दें बेदाग अंडरआर्म्स।
Dark Underarms

गर्मियों में पसीना, टाइट कपड़े और केमिकल वाले डियोड्रेंट्स की वजह से अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ (Dark Underarms) जाती है। इससे न सिर्फ आपकी स्किन खराब लगती है बल्कि बिना स्लीव्स पहनने में भी लोग असहज महसूस करते हैं।

अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं और महंगे प्रोडक्ट्स आज़मा कर थक चुके हैं, तो अब वक्त है घर में मौजूद चीज़ों को अपनाने का। खासकर दही, जो अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में बेहद असरदार है।

क्यों असरदार है दही अंडरआर्म्स की स्किन के लिए?

1. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड करता है स्किन को एक्सफोलिएट

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन की डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। जब आप दही को सीधे अंडरआर्म्स पर लगाते हैं, तो ये धीरे-धीरे कालेपन को हल्का करता है और नई स्किन को बाहर लाता है। रोज़ाना इसका इस्तेमाल आपकी स्किन को स्मूद और ब्राइट बना सकता है।

2. दही और नींबू का मिश्रण दे स्किन को नैचुरल ब्लीचिंग इफेक्ट

नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं और दही उसे बैलेंस करता है ताकि स्किन पर जलन न हो। एक चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

3. बेसन और दही का उबटन भी है कारगर उपाय

अगर आप थोड़ा और असरदार तरीका चाहते हैं तो एक चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये पैक स्किन को डीप क्लीन करता है और पिग्मेंटेशन को कम करता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews