बरसात में कर्ली हेयर हो रहे हैं खराब? एक्सपर्ट के बताए इन आसान टिप्स से पाएं खूबसूरत और मजबूत घुंघराले बाल

Curly Hair Care: बरसात के मौसम में नमी और फ्रिज़ीनेस की वजह से कर्ली हेयर अक्सर डैमेज हो जाते हैं। अगर आपके भी घुंघराले बाल बारिश में रूखे, बेजान और उलझे लगते हैं, तो एक्सपर्ट्स के बताए हेयर केयर टिप्स अपनाकर आप उन्हें फिर से हेल्दी, शाइनी और खूबसूरत बना सकती हैं।
Curly Hair Care

बरसात का मौसम जहां ताजगी और ठंडक लेकर आता है, वहीं घुंघराले बालों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देता है। हवा में मौजूद नमी कर्ली हेयर को फ्रिज़ी बना देती है, जिससे बाल बेजान, रूखे और डैमेज दिखने लगते हैं। यही कारण है कि बहुत से लोग इस सीजन में अपने कर्ल्स को संभाल नहीं पाते।

लेकिन अच्छी खबर यह है कि थोड़ी सी सही देखभाल और सही प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आप अपने कर्ल्स को बारिश में भी खूबसूरत और मजबूत बना सकती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कर्ली हेयर की नेचुरल टेक्सचर को बरकरार रखने के लिए हाइड्रेशन, सही शैम्पू- कंडीशनर और घरेलू नुस्खे बेहद जरूरी हैं। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में घुंघराले बालों की केयर के लिए जरूरी टिप्स।

बरसात में कर्ली हेयर केयर क्यों जरूरी है?

बरसात के मौसम में हवा में नमी बहुत बढ़ जाती है। इस वजह से घुंघराले बालों की नैचुरल मॉइस्चर बैलेंस बिगड़ जाता है और वे ज्यादा उलझने लगते हैं। नतीजा हेयर फॉल, स्प्लिट एंड्स और डलनेस। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर इस मौसम में कर्ली हेयर को खास ध्यान न दिया जाए तो लंबे समय में बाल कमजोर और पतले हो सकते हैं।

1. सही शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव करें

कर्ली हेयर के लिए सल्फेट-फ्री शैम्पू और डीप कंडीशनर बहुत जरूरी है। सल्फेट हेयर से नैचुरल ऑयल्स खींच लेता है, जिससे कर्ल्स ज्यादा रूखे हो जाते हैं। बारिश में हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही बाल धोएं और हर बार कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बाल सॉफ्ट रहेंगे और फ्रिज़ कम होगा।

2. हेयर ऑयलिंग और सीरम का इस्तेमाल करें

कर्ली हेयर को हेल्दी और शाइनी बनाए रखने के लिए हेयर ऑयलिंग बेहद जरूरी है। नारियल, आर्गन या बादाम का तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है और नमी बनाए रखता है। बाल धोने के बाद हल्का-सा सीरम लगाना न भूलें। यह आपके कर्ल्स को परफेक्ट डिफिनिशन देगा और उन्हें उलझने से बचाएगा।

3. हीट स्टाइलिंग और टाइट हेयरस्टाइल से बचें

बरसात के मौसम में पहले से ही बाल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बार-बार हीट स्टाइलिंग जैसे स्ट्रेटनिंग या कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा डैमेज हो सकते हैं। कोशिश करें कि नेचुरल हेयरस्टाइल अपनाएं और ढीली हेयरस्टाइल बनाएं। इससे हेयर ब्रेकज और स्प्लिट एंड्स से बचाव होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews