दही-ओट्स फेस पैक से पाएं इंस्टेंट ग्लो, घर पर बनाएं नैचुरल

चेहरे की खूबसूरती और नेचुरल ग्लो की चाह हर किसी को होती है, लेकिन बाजारू प्रोडक्ट्स से नुकसान का डर हमेशा बना रहता है। ऐसे में दही-ओट्स फेस पैक एक शानदार घरेलू उपाय है जो न सिर्फ स्किन को साफ करता है, बल्कि उसे गहराई से पोषण भी देता है।
Glowing Skin

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा भी चमकती रहे, दाग-धब्बों से मुक्त हो और बिना किसी केमिकल के नैचुरल रूप से निखरे, तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि घर पर दही और ओट्स का फेस पैक कैसे बनाएं, इसके क्या फायदे हैं और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।

दही और ओट्स फेस पैक एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, उसे मॉइस्चर देता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। खास बात ये है कि यह सभी स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है, चाहे आपकी त्वचा ड्राई हो, ऑयली हो या सेंसिटिव।

हमारी स्किन हर दिन धूल, प्रदूषण और सनरेज़ के संपर्क में आती है जिससे स्किन डल और बेजान हो जाती है। दही और ओट्स में मौजूद नैचुरल इंग्रेडिएंट्स त्वचा को फिर से जीवन देने का काम करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस फेस पैक को तैयार करने का तरीका और इसके जबरदस्त फायदे।

कैसे बनाएं दही-ओट्स फेस पैक

दही-ओट्स फेस पैक बनाने की विधि

इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको ज़रूरत होगी कुछ सिंपल चीजों की जो लगभग हर किचन में मौजूद होती हैं।

सामग्री

  • 2 चम्मच ओट्स
  • 2 चम्मच ताज़ा दही
  • 1 चम्मच शहद
  • 4-5 बूंदें नींबू का रस

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले ओट्स को दरदरा पीस लें ताकि वह स्क्रबिंग में मदद करें।
  • अब एक कटोरी में दही, पिसा हुआ ओट्स, शहद और नींबू का रस डालें।
  • इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब यह पैक आपके लगाने के लिए तैयार है।

दही-ओट्स फेस पैक के मुख्य फायदे

डेड स्किन हटाता है और स्किन को एक्सफोलिएट करता है

ओट्स एक नैचुरल एक्सफोलिएटर है जो चेहरे की डेड स्किन को हटाता है और रोमछिद्रों को खोलता है। इससे आपकी त्वचा सांस लेती है और ज्यादा फ्रेश लगती है।

दही से मिलती है डीप क्लीनिंग और मॉइस्चर

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करता है और स्किन को मुलायम बनाता है। ये फेस पैक खासतौर पर ड्राई और रूखी त्वचा वालों के लिए बेहद असरदार है।

दाग-धब्बों और सन टैनिंग को करता है हल्का

इस फेस पैक को लगातार इस्तेमाल करने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे और टैनिंग धीरे-धीरे हल्की होने लगती है। नींबू और शहद इसमें स्किन ब्राइटनिंग का काम करते हैं।

कैसे और कितनी बार लगाएं ये फेस पैक

  • इस फेस पैक को सप्ताह में 2 बार लगाना सबसे बेहतर माना जाता है।
  • फेस पैक को लगाने से पहले चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें ताकि स्किन के पोर्स खुल जाएं।
  • फिर फेस पैक को ब्रश या फिंगर की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट तक इसे सूखने दें।
  • अब हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए चेहरा धो लें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews