सिर की खुजली और डैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं हेयर केयर की ये 3 सीक्रेट ट्रिक्स

Dandruff Remedies: डैंड्रफ सिर्फ सिर की खुजली और बालों की गिरावट का कारण नहीं होता, बल्कि यह आपकी पर्सनालिटी पर भी असर डालता है। अगर आप भी बार-बार शैम्पू बदलकर थक चुके हैं तो अब वक्त है हेयर केयर रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव लाने का। जानिए वो असरदार टिप्स।
Hair Care

सिर में जमी सफेद पपड़ी, खुजली, बालों का झड़ना और स्कैल्प में जलन, ये सब डैंड्रफ (Dandruff Remedies) के लक्षण हैं, जो दिखने में छोटे लग सकते हैं लेकिन लंबे समय तक परेशान कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाले एंटी-डैंड्रफ शैम्पू भले ही तात्कालिक राहत दें, लेकिन अगर हेयर केयर रूटीन सही नहीं है, तो नतीजे भी टिकाऊ नहीं होंगे।

डैंड्रफ की असली वजह स्कैल्प की सफाई, नमी की कमी और गलत आदतें होती हैं। इसलिए अगर आप सच में डैंड्रफ फ्री बाल चाहते हैं, तो अब जरूरी है कि आप अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ बड़े लेकिन आसान बदलाव करें। चलिए जानते हैं वो टिप्स जो हफ्तेभर में फर्क दिखा सकते हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन हेयर केयर आदतों को अपनाएं

1. हफ्ते में दो बार स्कैल्प की गहराई से सफाई जरूरी है

डैंड्रफ की सबसे बड़ी वजह स्कैल्प पर जमा गंदगी और डेड स्किन होती है। सिर्फ शैम्पू से काम नहीं चलेगा, आपको स्कैल्प को गहराई से क्लीन करना होगा। इसके लिए आप हफ्ते में दो बार टी ट्री ऑयल या नीम युक्त माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। ये स्कैल्प को इंफेक्शन से भी बचाता है और फंगल ग्रोथ को भी रोकता है।

2. स्कैल्प को ड्राई न छोड़ें

डैंड्रफ अक्सर तब भी होता है जब हमारी स्कैल्प जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाती है। स्कैल्प की नमी बनाए रखने के लिए आप एलोवेरा जेल, नारियल तेल या बादाम तेल का उपयोग कर सकते हैं। हफ्ते में कम से कम दो बार तेल लगाना बालों के लिए ज़रूरी है। लेकिन ध्यान रखें ओवर ऑयलिंग से भी स्कैल्प ब्लॉक हो सकता है।

3. बालों को ज्यादा गर्म पानी और हीट टूल्स से बचाएं

गर्म पानी और हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर जैसी चीज़ें स्कैल्प को ड्राई बनाती हैं और डैंड्रफ को बढ़ावा देती हैं। हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से बाल धोएं और कोशिश करें कि बाल नेचुरली सूखें। अगर बहुत ज़रूरी हो तो हेयर ड्रायर का कूल मोड इस्तेमाल करें। बाल धोने के बाद उन्हें रगड़-रगड़ कर पोंछना नहीं चाहिए। इससे स्कैल्प इरिटेट हो सकती है और डैंड्रफ बढ़ सकता है।

सिर्फ प्रोडक्ट्स नहीं, लाइफस्टाइल भी बनाएं हेल्दी

डैंड्रफ की जड़ सिर्फ बाहर नहीं, अंदर भी होती है। अगर आपकी डाइट ठीक नहीं है, पानी कम पीते हैं, नींद अधूरी रहती है या स्ट्रेस ज़्यादा है, तो स्कैल्प हेल्दी नहीं रह पाएगा। प्रोटीन, विटामिन बी, जिंक और पानी की मात्रा बढ़ाएं। जंक फूड कम करें और स्ट्रेस मैनेजमेंट को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं।

डैंड्रफ फ्री बाल सिर्फ अच्छा शैम्पू लगाने से नहीं मिलते, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल में बदलाव लाने से मिलते हैं। अगर आप ऊपर बताए गए हेयर केयर टिप्स अपनाते हैं तो हफ्तेभर में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews