
लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | शादी हर किसी की जीवन के लिए सबसे बड़ा और बेहद ही खास दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए इंसान किसी प्रकार का कोई कसर नहीं छोड़ता। शादी हर किसी की जीवन के लिए सबसे बड़ा और बेहद ही खास दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए इंसान किसी प्रकार का कोई कसर नहीं छोड़ता। दरअसल, यह एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें दो लोग 7 जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं। इन दोनों के साथ दो परिवारों और ना जाने कितने लोगों का सम्बन्ध एक-दूसरे से जुड़ जाता है। बता दें कि किसी भी वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी दोनों के आपसी तालमेल पर ही दोनों का जीवन निर्धारित होता है। दोनों में विश्वास, प्यार और एक दूसरे के प्रति इज़्ज़त की भावना एक सुखद और खुशहाल जिंदगी की नींव रखता है। वहीं, आजकल लोगों में डे्टिनेशन वेडिंग का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है, तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कुछ Destination Wedding Tips के बारे में…

जगह का चुनाव
अगर आप Destination Wedding करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले सही और आर्कषित जगह का चुनाव करें। अगर आप कम बजट में अच्छी जगह का चुनाव करना चाहते हैं तो ऐसी जगह को चुने जहां आपके मेहमान भी आसानी से पहुंच सके और यदि आप देश के बाहर अपनी शादी प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स, थाइलैंड जैसी कई जगहें बेहतरीन हैंं। वहीं, यदि आप देश में ही डे्टिनेशन वेडिंग करने की सोच रहे हैं तो आगरा, ऋषिकेश, मसूरी, शिमला गोवा, केरल, उदयपुर, जोधपुर जा सकते हैं। यहां पर आप पारंपारिक तरीके से भी कर सकते हैं।
वेडिंग प्लानर
Destination Wedding करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले सही और आर्कषित जगह का चुनाव करें। साथ ही, खुद ही अपनी शादी की सारी तैयारियों की निगरानी रखें। इसके लिए आप होटल या रिजॉर्ट बुक करें जो आपको पूरी तैयारी कर देगा। यहां के स्टाफ सारी तैयारी खुद कर देगें। इसके लिए आपको पहले ही बात कर लेनी होगी।
मेहमानों का रखें खास ख्याल
Destination Wedding से पहले आप जगह का पता सियोर कर लें। जिसके बाद आप मेहमानों को जगह का सही पता बताएं, जिससे उन्हें वहां पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो और वो आसानी से शादी के दिन आपकी शादी में पहुंचे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

