Diabetes के पेशेंट भूलकर भी ना करें इन फलों का सेवन, बढ़ सकता है शुगर लेवल

Diabetes के पेशेंट भूलकर भी ना करें इन फलों का सेवन, बढ़ सकता है शुगर लेवल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जिससे विश्व की आधी से ज्यादा आबादी पीड़ित हैं। इस बीमारी का कोई खास इलाज तो नहीं है, लेकिन शुगर लेवल कंट्रोल रखने के कुछ तरीकों से जीवन शैली को आसान बनाया जा सकता है। डायबिटीज का इलाज समय पर किया जाना जरूरी है नहीं तो यह अन्य बीमारियों को न्योता देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन डायबिटीज के पेशेंट को नहीं करना चाहिए।

वैसे तो फल सबसे हेल्दी डाइट माने जाते हैं और हर किसी को इनका सेवन करना चाहिए। लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जिनका सेवन करने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो परेशानी का विषय है। डायबिटीज टाइप 1 और टाइप 2 दो प्रकार की होती है और इन दोनों में ही शुगर लेवल ज्यादा बढ़ जाने से तबीयत बिगड़ सकती है।

डायबिटीज के टाइप 1 मरीजों का शुगर लेवल बढ़ जाने की वजह से इंसुलिन जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है, वह भी उन पर असर नहीं करता है। इसकी तुलना में टाइप 2 डायबिटीज आम है। यह ज्यादा वजनी लोगों में अधिकतर पाया जाता है।

Must Read- भूपेन्द्र सिंह चौधरी बने UP भाजपा के नए अध्यक्ष, 2024 के चुनावों ने लिए पार्टी की है बड़ी तैयारी 

डायबिटिक मरीजों को उन फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। सलाह दिए जाने के बावजूद भी मरीज सभी फलों का सेवन कर लेते हैं जो उनके लिए नुकसानदायक बन जाता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स यानी जीआई हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट से भरा भोजन खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल पर असर करता है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स युक्त खाना खाने की वजह से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और शरीर कार्बोहाइड्रेट को काउंटर करते हुए इंसुलिन का निर्माण करने लगता है। इस गतिविधि के चलते व्यक्ति को भूख अधिक लगने लगती है जो कि डायबिटिक मरीजों के लिए खतरनाक होती है।

ना करें इन फलों का सेवन

डायबिटिक मरीजों को आम, अंगूर, संतरा, केला, नाशपाती, किशमिश, खजूर जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए

इन फलों का करें सेवन

डायबिटिक पेशेंट आलूबुखारा, कीवी, अंगूर और जामुन जैसे कम जीआई वाले फलों को खा सकते हैं।

इन चीजों से रहे दूर

डायबिटीज के पेशेंट को कोल्ड ड्रिंक, आलू, सफेद चावल, सफेद ब्रेड और मीठा खाना खाने से बचना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews