शादी-पार्टी के बुफे में दिखें ये फूड आइटम्स, सेहत पर पड़ सकते हैं भारी! तुरंत बना लें दूरी

इन सभी फूड आइटम्स का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है क्योंकि सैकड़ों की संख्या में लोगों के लिए खाना बनाने के लिए पहले से ही तैयारी की जाती है।
buffet

शादी का मौका हो या फिर मुंडन आजकल बुफे कल्चर काफी तेजी से फैल रहा है। इन दिनों मैरिज गार्डन के अलावा कई सारे रेस्टोरेंट ऐसे हैं, जिनमें बुफे सिस्टम रखा जाता है। यह पंडाल या फिर मैरिज गार्डन की अपेक्षा काफी सस्ता भी माना जाता है। बफेट में तरह-तरह के फूड आइटम्स अरेंज किए जाते हैं। लोग अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार इसे खाते हैं और उस फंक्शन का आनंद उठाते हैं।

आज के आर्टिकल में हम आपको बुफे में रखे गए उन फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें बफेट में खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह फूड आइटम्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

स्वास्थ्य पर गहरा असर

साथ ही हम आपको उन फूड आइटम्स के बारे में भी बताएंगे, जो कि स्वादिष्ट होते हैं और आपको इनका आनंद जरूर उठाना चाहिए। इन सभी फूड आइटम्स का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है क्योंकि सैकड़ों की संख्या में लोगों के लिए खाना बनाने के लिए पहले से ही तैयारी की जाती है। लोग अच्छी व्यवस्था ही रखते हैं, लेकिन कई बार मौसम और वातावरण का इन पर असर पड़ता है।

ना खाएं ये चीजें

  • यदि बुफे में आपको चॉकलेट फाउंटेन नजर आता है, तो आपको यह नहीं खाना चाहिए क्योंकि काफी सारे लोग इसे गंदे हाथों से छू लेते हैं। इसके अलावा, चॉकलेट फाउंटेन ऐसी जगह पर रखी होती है, जहां आसपास काफी लोग बात कर रहे होते हैं या फिर सांस ले रहे होते हैं, जिससे यह जर्म्स का घर बन जाता है और यह आपकी बॉडी को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।
  • यदि बुफे में आपको अंडा वाली रेसिपी दिख जाए, तो आप इसे अवॉयड कर सकते हैं क्योंकि अंडों के लिए रूम टेंपरेचर काफी ज्यादा मायने रखता है। अगर अंडों को उबालने के बाद बहुत देर तक नार्मल टेंपरेचर पर रखा जाए, तो इससे ह्यूमन बॉडी को साल्मोनेला इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए पार्टी में कभी भी अंडों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यदि फूड स्टॉल में आपको कटे हुए फल नजर आएं, तो आपको यह नहीं खाना चाहिए क्योंकि बहुत देर तक कटे हुए फल खुले में रखने से कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे आपको साल्मोनेला के संक्रमण का खतरा रहता है।
  • अक्सर लोग खाने के बाद कटा हुआ नींबू पानी में घोलकर पीते हैं ताकि उनका खाना पच जाए, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। बहुत देर तक खुले में रखे हुए कटे नींबू, बैक्टीरिया का घर बन जाते हैं। ऐसे में यह आपकी सेहत पर गंभीर असर डाल सकते हैं।

खाएं ये चीजें

बुफे में रोस्ट की गई सब्जियां, डेजर्ट, टार-फ्री स्वीट्स, पैक्ड फूड आदि खा सकते हैं, जो कि शरीर के लिए सही माना जाता है। इससे बॉडी को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews