घर बैठे ना बर्बाद करें जनवरी की छुट्टियां, घूम आएं भारत की यह बेहतरीन जगह, यादगार बनेगा वीकेंड

travelling

नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। जनवरी सर्दियों का महीना होता है। इस महीने में लोग बाहर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। आपको बता दें, इस बार जनवरी पर तीन दिन की छुट्टी पड़ने वाली है। सर्दियों के मौसम में लोग मीठी-मीठी धूप और सर्द शाम का मजा लेते हैं। अगर आप भी अपने वीकेंड को घर पर बैठकर बर्बाद नहीं करना चाहते हैं, और कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम भारत की ऐसी कई जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जहां आप अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं और अपने वीकेंड को यादगार बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

जनवरी में घूमने जाने के लिए कौन-कौन सी जगह है बेस्ट

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

जनवरी में घूमने जाने के लिए गुलमर्ग सबसे अच्छा डेस्टिनेशन हो सकता है। गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर का राज्य है। यह एक पर्वतीय स्थल है। गुलमर्ग शहर उसके आसपास के क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फबारी के लिए यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। यहां जाकर आप सैलानी खेतर, गुलमर्ग गोल्फ कोर्स, गुलमर्ग की गाड़ियां, गुलमर्ग मेडोज आदि चीजों का आनंद ले सकते हैं।

ब्लू सिटी, जोधपुर

जनवरी में मौसम बहुत सुहाना होता है ऐसे में राजस्थान का जोधपुर घूमने के लिए बहुत अच्छा है। ब्लू सिटी कहलाने वाले शहर जोधपुर रेगिस्तान के किनारे पर बसा हुआ है। इस शहर में घूमने के लिए कई जगह है। इस जगह पर जाकर आप राजस्थान की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं। वहां का प्रसिद्ध खाना दाल-बाटी, चूरमा का आनंद ले सकते हैं।

ऊटी, तामिलनाडु

ऊटी तमिलनाडु राज्य के निलगिरी जिले में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा के पास बना हुआ है। यहां जाकर आप घने जंगल, झरने, पहाड़ों की चोटियां और दूर-दूर तक फैले चाय के बगानों में घूम सकते हैं। खासतौर पर यह जगह कपल्स को ज्यादा पसंद आती है

जैसलमेर, राजस्थान

जैसलमेर राजस्थान में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपनी सुंदर रेगिस्तान दृश्य, महलों और हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह शहर रंग-बिरंगे कपड़े, अनोखे नृत्य और उदारता के लिए भी जाना जाता है। यहां जाकर आप जैसलमेर का किला, पटवों की हवेलियां, जैसलमेर का पटवा, साम सांध दुनेस, गढ़ीसर झील आदि जगहों का आनंद ले सकते हैं। जैसलमेर एक अनूठा स्थान है जो भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का आदित्तीय परिचय प्रदान करता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews