General Knowledge: क्या सूचना देने पर भी सीबीआई देती हैं इनाम? जानें क्या है इस बात का सच

General Knowledge: क्या सूचना देने पर भी सीबीआई देती हैं इनाम? जानें क्या है इस बात का सच

General Knowledge: सीबीआई को लेकर लोगों के मन में सबसे सुरक्षित क्रिमिनल जांच की इमेज है। वहीं आपको बता दें कि इस एजेंसी की कन्विक्शन रेट भी उत्कृष्ट है, जिसमें वह दुनिया की टॉप एजेंसियों में शुमार की जाती है। सीबीआई के निष्पक्ष काम के चलते इसपर देश के लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा हैं।

लेकिन कई लोगों के मन ने सीबीआई को लेकर कई तरह के प्रश्न होते हैं जिनमें से खास तौर पर एक प्रश्न सभी के मन में आता है कि क्या सीबीआई सूचना देने वालों को नकद इनाम देती है। वही इसका सच क्या इसपर हम आज इस खबर में बात करने वाले हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं:

दरअसल यह एक सत्य है कि सीबीआई दुनिया की टॉप एजेंसियों में शुमार की जाती है। लेकिन इसे सूचना देने वालों को नकद इनाम नहीं दिया जाता हैं। दरअसल एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर किसी व्यक्ति ने ऐसे किसी अपराधी के बारे में सीबीआई को सूचना दी हो जिस पर एजेंसी ने इनाम रखा हो, तो उस पर इनाम दिया जाता है। यह इनाम सूचना देने वाले को मिलता है।

सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है:

लेकिन इस प्रक्रिया में सूचना देने वालों की जानकारी बिल्कुल गुप्त रखी जाती है। सीबीआई की ओर से कहीं भी सूचना देने वाले का जिक्र नहीं किया जाता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है ताकि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित रहे। जानकारी के अनुसार इनामी अपराधी पकड़े जाने पर उन्हें इनाम दिया जाता है, जिससे जनहित में भी इस तरह के मामलों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews