
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है, मेकअप करने से न सिर्फ़ सुंदरता बढ़ती है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। लेकिन मेकअप और स्किन केयर को लेकर कई तरह की बातें फैलती रहती है। बहुत लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन रहता है कि यह सिर्फ़ अफ़वाहें है या फिर सच में भी ऐसा होता है।
ज़्यादातर लोगों का ऐसा कहना है कि रोज़ाना मेकअप करने से त्वचा ख़राब हो जाती है, कुछ लोगों का मानना होता है कि बाज़ार में मिलने वाले प्रोडक्ट के मुक़ाबले घर के प्रोडक्ट कई गुणा अच्छे होते हैं, इन बातों में कितनी सच्चाई है आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे, तो चलिए बिना देर करते हुए जान लेते हैं।
जानें ब्यूटी से जुड़े 4 बड़े मिथक (Makeup Myths)
रोज़ मेकअप करने से त्वचा ख़राब होती है सच या झूठ?
बहुत लोगों का ऐसा मानना है कि रोज़ाना मेकअप करने से त्वचा ख़राब हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है, यह सिर्फ़ एक मिथक है। जब हम बेकार क्वालिटी वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, या फिर प्रोडक्ट का सही तरीक़े से इस्तेमाल नहीं करते हैं, या फिर मेकअप प्रोडक्ट को सही से रिमूव नहीं करते हैं, तब त्वचा ख़राब होती है। अच्छी क्वालिटी वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से और रोज़ाना मेकअप को सही तरीक़े से रिमूव करने से कभी भी त्वचा ख़राब नहीं होती।
घरेलू चीज़ें हमेशा फ़ायदेमंद होती है?
कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि घरेलू चीज़ें जैसे एलोवेरा दही हल्दी ही त्वचा के लिए हमेशा अच्छे होते हैं बाक़ी बाज़ार में मिलने वाले प्रोडक्ट त्वचा को नुक़सान पहुँचाते हैं। यह पूरी तरह सच नहीं है, क्योंकि कई बार घरेलू चीज़ें भी त्वचा को ख़राब कर सकती है, सभी लोगों की ताज़ा अलग अलग होती है, अगर हम अपनी त्वचा के अनुसार घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो हमें एलर्जी या फिर रिएक्शन हो सकते हैं। इसके अलावा डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स कई बार ज़्यादा सही होते हैं। चीज़ें घरेलू हो या फिर बाज़ार की हमेशा अपनी त्वचा के अनुसार ही लगानी चाहिए।
मेकअप करने सी उम्र से पहले झुर्रियां आती है?
इस बात को समझना बहुत ज़रूरी है, मेकअप से स्किन को तब ही नुक़सान होता है, जब प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी नहीं हो, मेकअप करने के बाद, मेकअप को सही तरीक़े से रिमूव करना भी बहुत ज़रूरी होता है, अगर इन चीज़ों का ध्यान रखा जाए, तो मेकअप करने से कभी भी उम्र से पहले झुर्रियां नहीं आएगी, यह बात पूरी तरह से सच नहीं है, हाँ एक मिथक है।
क्या ज़्यादा पानी पीने से त्वचा पर ग्लो आता है?
आपने भी अक्सर यह बातें कई बार सुनी होगी, ये ज़्यादा पानी पीने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है, दिन भर में 8-10 गिलास पानी ज़रूर पीना चाहिए, लेकिन यह बात पूरी तरह सच नहीं है, पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है, और यह त्वचा के लिए फ़ायदेमंद भी होता है, लेकिन सिर्फ़ पानी पीने से त्वचा पर निखार आता है यह बात सिर्फ़ एक मिथक है। हेल्दी डाइट, सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना, सही लाइफ़ स्टाइल को अपनाना भी बहुत ज़रूरी है।

