बीच पर डेस्टिनेशन वेडिंग का है सपना? इंडिया की इन शानदार जगहों पर करें प्लानिंग

Destination Wedding: बीच पर शादी करना एक सपने जैसा लगता है, और भारत में कई खूबसूरत समुद्र तट हैं जहां आप अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं। यहां कुछ बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं।
wedding

Destination Wedding: शादी का दिन हर जोड़े के लिए बेहद ही खास दिन होता है इसे यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिश करते हैं। इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी है। जिसे देखो हर कोई वेडिंग डेस्टिनेशन की ही बात करता नजर आता है। अगर आप भी एक रोमांटिक और यादगार शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारत के कुछ खूबसूरत समुद्र तटों पर शादी करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। गोवा और केरल जैसे राज्य तो वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए मशहूर है ही, लेकिन इनके अलावा भारत में ऐसे और भी कई खूबसूरत तट है, जहां आप अपनी शादी को एक सपने में बदल सकते हैं। समुद्र की लहरों की आवाज और और खूबसूरत सनसेट के बीच सात फेरे लेना किसी जन्नत से कम नहीं है।

ऋषिकेश (Rishikesh)

अगर आपका मन आध्यात्मिक और शांति वातावरण में शादी करने का है तो ऐसे में ऋषिकेश आपके लिए एक परफेक्ट प्लेस हो सकता है। ऋषिकेश गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है इसकी प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। अगर आप अपनी शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाना चाहते हैं शांतिपूर्ण वातावरण में शादी करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए खास है। ऋषिकेश में कई तरह के रिसॉर्ट और होटल उपलब्ध है। यहां आपको आरामदायक और यादगार अनुभव मिल सकता है।

पुडुचेरी (Puducherry)

पुडुचेरी एक ऐसा शहर है जो अपनी खूबसूरती और विविधता के लिए मशहूर है। यहां पर आपको फ्रांसीसी वास्तुकला के साथ-साथ खूबसूरत समुद्र तट भी देखने को मिलेंगे। अगर पुडुचेरी के प्रमुख आकर्षण की बात की जाए तो यहां पैलेस डी माहे और ले पोंडी जैसे ऐतिहासिक स्थल आकर्षण का केंद्र है। पुडुचेरी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, यहां शादी करना आपको एक अनूठा और यादगार अनुभव देगा।

केरल (Kerala)

केरल का बैकवाटर एक शांत और रोमांटिक शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है। यहां का शांत वातावरण, नारियल के लहराते पेड़ और पारंपरिक नाव की सवारी आपके विवाह को एक यादगार अनुभव दे सकती है। इस जगह की खूबसूरती तो आपके और आपके मेहमानों का मन मोह लेगी लेकिन इससे भी ज्यादा खास है यहां का स्वादिष्ट भोजन जो मेहमानों को बेहद पसंद आएगा। ऐसा माना जाता है कि सितंबर से मार्च के बीच केरल में शादी करना सबसे अच्छा होता है क्योंकि इस वक्त मौसम बहुत सुहावना रहता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews