सर्दियों में पीएं स्वाद में लाजवाब स्पेशल चाय, शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे

सर्दियों में मसाला वाला चाय पीना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है, तो वहीं इसके कई औषधीय गुण भी होते हैं।
Masala Tea

Winter Special Tea : पूरे भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। लोग अब कंबल और रजाई का इस्तेमाल करने लगे हैं। सर्दी आने के साथ ही लोग चाय पीना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों के लिए चाय उनका पहला प्यार जैसा होता है। इस पर लोग तरह-तरह की शायरियां भी लिखते हैं। इसे पीने से दिमाग को आराम मिलता है और एक रिफ्रेशमेंट के साथ एनर्जेटिक तरीके से काम में भी मन लगता है।

सर्दियों में मसाला वाला चाय पीना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है, तो वहीं इसके कई औषधीय गुण भी होते हैं। अगर चाय में अदरक, इलायची, लौंग, दालचीनी और तुलसी जैसे मसाले का इस्तेमाल किया जाता है।

इम्युनिटी पावर होगी मजबूत

इससे बॉडी की इम्युनिटी पावर काफी अधिक स्ट्रॉन्ग होती है और सर्दी में बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी मिलती है। मसाला चाय में कुछ खास मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले चाय के बर्तन में पानी को गर्म कर लें। फिर इसमें दूध डाल दें। अब चाय पत्ती के साथ-साथ इसमें इलायची, दालचीनी, लौंग, अदरक, काली मिर्च, तेज पत्ता जैसे मसाल डाल दें। इससे न केवल स्वाद बढ़ेगा, बल्कि इससे सेहत को भी काफी ज्यादा फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा, आप इसमें स्वाद अनुसार चीनी डाल सकते हैं। इस सर्दी के मौसम में 2 टाइम गरमा-गरम पी सकते हैं।

मिलेंगे ये फायदे

  • मसालेदार चाय पीने से दिनभर की थकान चुटकियों में दूर हो सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद टेनिस शरीर को बहुत ही ज्यादा रिलैक्स पहुंचती है। इसे पहले की तरह सामान्य करती है। ठंडियों में मसाला वाली चाय पीने से आपके अंदर एनर्जी आएगी। साथ ही आपकी इम्युनिटी पावर भी बूस्ट होगी।
  • अगर किसी को सर्दी की बहुत ज्यादा शिकायत है, तो उसे अवश्य ही इस मौसम में मसालेदार चाय पीनी चाहिए। इससे शरीर को ठंड से लड़ने की ताकत मिलती है। मौसमी बीमारियों से राहत पहुंचता है। मसालेदार चाय में मौजूद कैटाक्यून तत्व शरीर को बचाता है।
  • यदि कोई डायबिटीज पेशेंट है, तो उसके लिए भी सर्दियों के मौसम में मसालेदार चाय काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे शुगर लेवल कंट्रोल हो जाता है और यह मीठे की क्रेविंग को काम करती है। इसलिए अपनी डेली डाइट में मसालेदार चाय अवश्य शामिल करें।
  • सर्दियों के मौसम में अक्सर शरीर में दर्द और गठन जैसी समस्याएं आती है। यह फिर चलने फिरने में पर दिखने लगते हैं। जमीन पर पांव रखने का मन नहीं करता, ऐसे लोगों को मसालेदार चाय जरूर पीनी चाहिए। यह सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही, दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews