Travel Anxiety की समस्या में पूरे सफर का मजा हो जाता है खराब, तो अपनाएं ये टिप्स

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ट्रैवल एंजायटी टिप्स बताते हैं, इन उपायों को अपनाकर आप भी प्री ट्रैवल एंजायटी को कम कर सकते हैं और अपने सफर खुशनुमा बना सकते हैं।
Travel Anxiety की समस्या में पूरे सफर का मजा हो जाता है खराब, तो अपनाएं ये टिप्स

Travel Anxiety : ट्रैवल करना बहुत लोगों को पसंद होता है, लेकिन सफर पर निकलने से पहले एंजायटी महसूस होना भी आम बात है। यह एंजायटी तब तक बनी रह सकती है जब तक आप यात्रा के लिए रवाना नहीं हो जाते। इस स्थिति को प्री ट्रैवल एंजायटी कहा जाता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ट्रैवल एंजायटी टिप्स बताते हैं, इन उपायों को अपनाकर आप भी प्री ट्रैवल एंजायटी को कम कर सकते हैं और अपने सफर खुशनुमा बना सकते हैं।

ट्रिगर पहचानें

सबसे पहले यह जानें कि आपको सबसे अधिक कौन-सी बात परेशान करती है, यह आपकी एंजायटी को मैनेज करने में मदद कर सकता है। जैसे अगर आपको डॉक्यूमेंट खोने का डर है, तो पासपोर्ट, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड एक जगह पर सुरक्षित रखें। इन्हें हमेशा एक ही पर्स या सूटकेस में रखें। बार-बार उनकी जगह न बदलें।

इंश्योरेंस

किसी प्रकार के हादसे के डर से बचने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लें। यह न केवल आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है, जिससे आप स्ट्रेस-फ्री रहते हैं।

लंबी गहरी सांसें

फ्लाइट में बैठने या लंबे सफर के दौरान एंजायटी होने पर अपनी सांसों पर काम करें। लंबी गहरी सांसें आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देती हैं, जिससे हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर कम होता है और कोर्टिसोल लेवल घटता है। इससे आपको शांति महसूस होगी।

हाइड्रेटेड रहें

यात्रा के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना महत्वपूर्ण है। इसलिए हमेशा पानी पीते रहें, इससे शरीर में संतुलन बना रहता है और एंजायटी कम होती है। समय-समय पर वॉशरूम भी जाते रहें, ताकि पानी पीने में कोई रुकावट न हो।

चेकलिस्ट बनाएं

कपड़े, मेकअप, स्नैक्स, डॉक्यूमेंट्स, टिकट, दवाइयां और अन्य सभी जरूरी सामान की चेकलिस्ट बनाएं। एक-एक सामान को रखते समय इस लिस्ट को टिक करते जाएं। इससे आपको मानसिक रूप से संतुष्टि मिलेगी और एंजायटी कम होगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews