हरी धनिया को चाहते है लंबे समय तक फ्रेश रखना तो अपनाएं ये आसान से टिप्स

हरी धनिया को चाहते है लंबे समय तक फ्रेश रखना तो अपनाएं ये आसान से टिप्स

Tips to keep coriander fresh:सब्जीवालों से फ्री में मिलने वाला हरा धनिया हमारे खाने में चार चांद लगा देता है। दाल, सब्जी हो या फिर बिरयानी सब चीजों के साथ हरी धनिया आसानी से मिल जाता है। लेकिन इसकी सिर्फ एक बात दिक्कतदायक है कि ये जल्दी खराब होने लग जाता है। कई बार आपने भी अपने घरों में नोटिस किया होगा कि आपका 1 दिन पुराना लाया हुआ हरा धनिया भूरा हो रहा है। ऐसे में इसे ताजा रखना बहुत बड़ी चुनौती हो जाती है। चलिए आपको कुछ आसान से टिप्स देते है जिनका इस्तेमाल कर आप अपने हरे धनिए को ताजा रख सकते हैं। इन टिप्स से आपका हरा धनिया रहेगा ताजा-

एयर टाइट कंटेनर में रखे हरा धनिया

धनिए को काट लें और उसे थाली में फैलाकर एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते है। एयर टाइट कंटेनर में रखने से आपका हरा धनिया ताजा रहता है।

गीले कपड़ो में रखें ताजा धनिया

धनिए को गीले कपड़े में लपेटकर रखने से धनिया लंबे समय तक फ्रेश रहता है। इसलिए आपने सब्जी वालों की दुकानों पर इसे कपड़े में लपेटा हुआ देखा होगा।

पॉलीथीन में न रखें धनिया

गीली पॉलीथीन में धनिया रखने से धनिया खराब होता है। आप मार्केट से धनिया लाते ही तुरंत पॉलीथीन से निकाल लें।  इससे धनिया कुछ ज्यादा देर तक फ्रेश बना रहेगा।

धोने के बाद धनिए को थोड़ी देर रखें बाहर

कई बार धोने के बाद हम धनिए को तुरंत फ्रिज में रख देते है, जिसके चलते इसमें नमी रह जाती है और धनिया के पत्ते खराब होना शुरू हो जाते है। इसलिए जब भी धनिए को धोएं तो उसे थोड़ी देर बाहर रखें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है, जो मान्यताओं पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं सकते हैं। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews