मानसून में न खाएं ये सब्जियां, वरना हो सकते हैं बीमार! डाइट में दूर करें तुरंत

इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। खानपान का हेल्दी होना आवश्यक माना जाता है। इसलिए चिकित्सकों द्वारा इस मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
Sabji Vegetable

मानसून की शुरुआत लगभग पूरे देश भर में हो चुकी है। प्रदेश के हर एक जिले में कहीं झमाझम बारिश हो रही है, तो कहीं गरज-तड़प के साथ जोरदार बारिश का दौर जारी है। इस मौसम में वेदर एकदम सुहाना हो जाता है। ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदों से चारों ओर हरियाली छा जाती है। खेत-खलिहान पानी से लबालब भर जाते हैं। इसके अलावा, तालाब और नदियाँ भर जाती हैं। हालांकि, इस मौसम में कई जगह जलजमाव के कारण लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कई स्थान ऐसे हैं, जो निचले क्षेत्र में होने के कारण अत्यधिक समस्याओं का सामना करते हैं।

इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। खानपान का हेल्दी होना आवश्यक माना जाता है। इसलिए चिकित्सकों द्वारा इस मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

हो सकते हैं बीमार

खासतौर पर मार्केट में मिलने वाली सब्जियां मानसून के दौरान नमी बढ़ने से फंगस और कीड़े का शिकार हो जाती हैं। इसलिए बारिश के मौसम में कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

मानसून के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए। हालांकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और लोग पालक, मेथी, सरसों का साग आदि खाना पसंद करते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में नमी के कारण इनमें कीटाणु और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी और गंदगी चिपकी रहती है, जो कई बार अच्छे से न धुल पाने के कारण पेट में इन्फेक्शन की वजह बन सकती है। इसलिए जितना ज्यादा हो सके, इस मौसम में इन सब्जियों को अवॉइड करें।

फूलगोभी

फूलगोभी की सब्जी अमूमन हर किसी को पसंद होती है। यह ज्यादातर ठंडी के मौसम में लोगों की फेवरेट होती है, लेकिन कुछ लोग इसे सालभर खाना पसंद करते हैं। इसमें छोटे-छोटे फूल होते हैं, जिनमें धूल, कीटाणु और छोटे कीड़े आसानी से छिपे रह सकते हैं जो नजर नहीं आते। वहीं, मानसून में नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इसकी सब्जी खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में फूलगोभी खाने से बचें।

मशरूम

मशरूम नमी वाले स्थान पर उगता है, ऐसे में इसमें फंगस लगने का खतरा ज्यादा रहता है। चिकित्सकों द्वारा भी बारिश के मौसम में इस सब्जी को डाइट में न शामिल करने की सलाह दी जाती है।

बैंगन

अक्सर लोग बैंगन की भजिया, बैंगन की सब्जी, कलौंजी आदि बनाकर खाते हैं। कुछ लोग तो बैंगन के पकौड़े खाना भी पसंद करते हैं। इस मौसम में इनमें आसानी से कीड़े लग जाते हैं। इस पर गहरा रंग होने के कारण ये कीड़े नजर नहीं आते। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करते हैं, तो पेट से संबंधित शिकायत हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इस मौसम में बैंगन न खाएं।

खाएं ये चीजें

मानसून के मौसम में आप लौकी, तरोई, टिंडा, कद्दू, परवल और भिंडी आदि जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इनमें कीड़े और फंगस का खतरा बहुत ही कम होता है। चिकित्सकों द्वारा मानसून में हेल्दी रहने के लिए इन्हीं सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है, जो हल्की होती हैं और आसानी से पच भी जाती हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews