जरूरत से ज्‍यादा बादाम खाने वाले हो जाएं सावधान, जानें इससे होने वाले नुकसान!

बादाम खाना सेहत और दिमाग दोनों के लिए आवश्यक माना जाता है। यदि इसे रोज खाया जाए, तो आप कोसो बीमारियों से दूर रहेंगे, लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल बॉडी को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकती है।
Badam Almond

खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग अक्सर अपनी डेली डाइट में बादाम को शामिल करते हैं। यह दिमाग को तेज करने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से कोसों दूर रखता है। बादाम खाने के कई फायदे तो आपने सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको यह बताएंगे कि यदि जरूरत से ज्यादा बादाम खाया जाए, तो इससे नुकसान भी हो सकता है।

बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि बॉडी के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होते हैं। इनमें से एक भी चीज की कमी से आप कोई भी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

बादाम के फायदे

बादाम खाने से शरीर एनर्जेटिक बना रहता है, साथ ही सभी काम में मन लगता है। दिमाग स्ट्रेस फ्री रहता है, इसलिए लोग रोज सुबह खाली पेट भीगा हुआ 4 से 5 बादाम खाते हैं। कुछ लोग इसे बिना भिगोए भी खा लेते हैं। सेहत का खजाना माना जाने वाला बादाम यदि जरूरत से ज्यादा खाया जाए, तो यह नुकसानदायक हो सकता है।

बादाम के नुकसान

  • यदि आप जरूरत से ज्यादा बादाम खाते हैं, तो इससे शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी होती चली जाती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में यह बॉडी से आयरन, कैल्शियम और जिंक को शरीर में ऑब्जर्व होने से रोक देती है, जिस कारण पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और आप अन्य कई बीमारियों से घिर सकते हैं।
  • लिमिटेड बादाम खाने से पेट सही रहता है, तो वहीं जरूरत से ज्यादा बादाम खा लेने से डाइजेशन सिस्टम बिगड़ जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में आपको गैस, ब्लोटिंग, अपच और मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • जरूरत से ज्यादा बादाम खाने से शरीर में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इससे गले में सूजन और दर्द हो सकता है। इसके अलावा होंठ और जीभ पर खुजली हो सकती है। इसीलिए किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर ड्राय फ्रूट खाने से परहेज रखना चाहिए।
  • यदि आप जरूरत से ज्यादा बादाम खाते हैं, तो किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है क्योंकि इसमें ऑक्सलेट पाया जाता है, जिसका लेवल बढ़ने लगता है और यह सीधे किडनी को इफेक्ट करता है। इसलिए पहले से ही सतर्क और सावधान हो जाने की जरूरत है।
  • यदि आपकी डाइट में जरूरत से ज्यादा बादाम खाना शामिल है, तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है, जो आपके लिए कई बीमारियों को दावत देगा। यह शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहने के बजाय भारी मात्रा में बढ़ जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews