पसंद की लड़की से शादी करने के बाद भी क्यों पराई औरतों की तरफ झुकते हैं पुरुष? जानिए रिश्तों की सच्चाई

कई बार ऐसा देखा गया है कि पुरुष अपनी पसंद की महिला से शादी करने के बावजूद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर खिंच जाते हैं। इसके पीछे भावनात्मक खालीपन, ध्यान की कमी और रोमांच की तलाश जैसे मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं। एक्सपर्ट्स ने बताए इससे जुड़े अहम कारण।
Extra Marital Affairs

शादी एक पवित्र रिश्ता होता है, लेकिन कई बार पुरुष इस रिश्ते से बाहर किसी और रिश्ते की तलाश में चले जाते हैं। ऐसा तब भी होता है जब उन्होंने अपने मनपसंद पार्टनर से शादी की हो। यह सिर्फ रिश्तों में खटास की वजह से नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक कारणों से भी हो सकता है।

हाल ही में कुछ मनोवैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च करते हुए यह बताया कि पुरुषों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affairs) में जाने के पीछे सिर्फ फिजिकल अट्रैक्शन नहीं, बल्कि कई गहरे भावनात्मक और सामाजिक कारण होते हैं। आइए जानते हैं वो वजहें जो एक शादीशुदा मर्द को बाहर किसी और रिश्ते की ओर खींचती हैं।

क्या कहती है साइकोलॉजी

1. भावनात्मक दूरी और संवाद की कमी

कई बार शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच बातचीत कम हो जाती है। भावनाएं शेयर नहीं होतीं और पार्टनर को ऐसा महसूस होता है कि उसकी भावनाओं की कद्र नहीं हो रही। यही भावनात्मक दूरी पुरुषों को बाहर किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित करती है, जो उन्हें सुना और समझा सके।

2. रोमांच की तलाश और बोरिंग रिलेशनशिप

जब रिश्ते में रोज़मर्रा की जिम्मेदारियां हावी हो जाती हैं, तब प्यार और रोमांस कहीं पीछे छूट जाता है। कई पुरुष फिर से उस ‘spark’ को पाने की तलाश में किसी और रिश्ते की ओर बढ़ जाते हैं। उन्हें लगता है कि नया रिश्ता उन्हें फिर से जवानी और ताजगी का अहसास देगा।

3. आत्म-संतुष्टि और पहचान की कमी

कुछ पुरुषों को शादी के बाद खुद की पहचान खोती हुई महसूस होती है। उन्हें लगता है कि वो सिर्फ एक जिम्मेदार पति या पिता बनकर रह गए हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के जरिए वे फिर से खुद को खास, आकर्षक और जरूरी महसूस करना चाहते हैं। ये एक तरह की आत्म-संतुष्टि की तलाश होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews