Family Vacation Destinations: ठंड के सीजन में परिवार संग कम बजट में एडवेंचर ट्रिप करें प्लान

Holiday Destinations

Back view of a happy family on tropical beach; Shutterstock ID 152536469; PO: today-daivd

Family Vacation Destinations : ठंड के मौसम ने पूरे देश में दस्तक दे दी है। इस सीजन में बच्चों को काफी लंबी छुट्टी मिलती है। इस दौरान लोग अपने परिवार संग कहीं दूर घुमने का प्लान बनाते हैं। इसके लिए वो अभी से ही तैयारियों में जुट जाते हैं कि कहां जाना है। कौन-सी जगह जाने से ठंड के साथ-साथ छुट्टियों को भी आनंद लिया जा सके, तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बहुत ही कम बजट में घुमकर अपने ट्रिप को खास बना सकते हैं।

ऋषिकेश

अगर आपने ठंड के मौसम को परिवार संग यादगार बनाने का सोचा है, तो इसके लिए आप ऋषिकेश की सैर कर सकते हैं। बता दें कि ऋषिकेश को धर्मनगरी कहा जाता है क्योंकि वो यह धर्म और आस्था का जगह है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ घुमने जा सकते हैं। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है, जहां नियमित तौर पर हर शाम गंगा की आरती की जाती है जो कि बहुत शांति प्रदान करता है।

ऊटी

बेहद कम बजट में आप अपने परिवार के साथ ऊटी भी जा सकते हैं। यह जगह देखने में काफी खुबसुरत है। यहां पर आप बोटेनिकल गार्डन में कई सारी वैराइटी के फूल-पौधे देख सकते हैं। यहां से आप नीलगिरि पर्वत, रोज गार्ड, थ्रेड गार्डन, एमराल्ड लेक भी जा सकते हैं। ऊटी से ये सभी जगह बहुत ही पास में है इसलिए इन जगहों पर जरुर जाएं।

मनाली

पहाड़ों की वादियों में घुमना पसंद करने वाले लोगों को मनाली जाना चाहिए। बता दें कि मनाली अपने आप में बेहद खूबसूरत है जो कि समुद्र तल से 6,398 फीट ऊंचाई पर है। ठंड के सीजन में आप अपने पार्टनर और परिवार के साथ रेल, बस, निजी वाहन के माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां आप हाईकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और राफ्टिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां दिसंबर के महीने में आपको स्नोफॉल देखने को मिल सकता है।

लद्दाख

वैसे तो लद्दाख हमेशा ही घूमने के लिए हर मौसम अच्छा होता है लेकिन हल्की ठंड और सुहाने मौसम का लुफ्त उठाने के लिए देश के मोस्ट वीजिट प्लेस पर भी आप अपनी छुट्टी बिता सकते हैं। यहां आप कम समय में खुबसुरत नजारों का आनंद उठा सकते हैं। यहां भी आप अपने परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।

राजस्थान

इन सबसे हटकर अगर आप किसी शुष्क प्रदेश में जाना चाहते हैं तो नवंबर-दिसंबर के टाइम आप राजस्थान के सैर कर सकते हैं। यहां आप जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर में से किसी भी जगह घूमने के लिए प्लान कर सकते हैं। बता दें जयपुर किलों का शहर है तो वहीं जैसलमेर कैमल, डेजर्ट सफारी के लिए मशहूर है। इतना हीं नहीं बच्चों को घूमाने के लिए झीलों की नगरी उदयपुर भी अच्छी होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews