Fashion: नेकलाइन की डिजाइन के मुताबिक कैरी करें नेकलेस, मिलेगा परफेक्ट इंडियन लुक

हर महिला अपने लुक को हमेशा परफेक्ट बनाना चाहती है। इसके लिए वह काफी मेहनत भी करती है और आउटफिट से लेकर ज्वेलरी सब पर ध्यान देती है। अगर आप इंडियन आउटफिट पहनने जा रही हैं और उसके साथ ज्वेलरी का चुनाव करना है तो चलिए नेकलाइन के हिसाब से नेकलेस के बारे में जानते हैं।
Fashion

Fashion: हर महिला को खूबसूरत दिखना पसंद होता है। यही कारण है कि वह आउटफिट कोई सा भी पहने लेकिन उसके साथ पहनी गई एक्सेसरीज का बहुत ध्यान रखती है। हम जो आउटफिट पहनते हैं अगर उससे मैचिंग करती या उसके साथ कंट्रास्ट करती हुई ज्वेलरी पहनते हैं, तो वह हमारे लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।

इंडियन आउटफिट के साथ ज्वेलरी पहनना सभी को पसंद होता है। वैसे तो हर तरह की ज्वेलरी अच्छी लगती है लेकिन अगर ब्लाउज की नेकलाइन के हिसाब से इसे पहना जाए तो यह हमारे लुक को कई गुना खूबसूरत बना देती है। अगर आपको भी किसी शादी में शामिल होना है और आप इंडियन आउटफिट पहनने वाली है तो आज हम आपको ब्लाउज की नेकलाइन के हिसाब से ज्वेलरी की जानकारी देते हैं। उम्मीद है इस जानकारी के बाद आपको अपनी ज्वेलरी की खरीदी करने में काफी मदद मिलेगी।

ट्यूब नेकलाइन

अगर आप ट्यूब नेकलाइन वाला ब्लाउज पहन रही है तो इसके साथ चोकर नेकलेस बहुत खूबसूरत लगेगा। आप हैवी डिजाइन का चोकर अपने लिए मार्केट से खरीद सकती है। यह आपको गोल्ड, सिल्वर, ऑक्सिडाइज्ड और हर तरह की डिजाइन में आसानी से मिल जाएगा। बाजार में अलग-अलग कीमत में इस तरह के नेकलेस उपलब्ध हैं।

हॉल्टर नेकलाइन

अगर आप हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज पहन रही है तो इसके साथ लायर नेकलेस प्यारे लगते हैं। एक के बाद एक दिखने वाली नेकलेस की लेयर काफी सुंदर लुक देती है। आप चाहे तो इसमें हेवी नेकलेस खरीद सकती हैं या फिर सिंपल चेन स्टाइल में पर्ल लगा हुआ नेकलेस भी खरीदा जा सकता है। अलग-अलग रेंज और डिजाइन में यह सब आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।

स्क्वेयर नेकलाइन

अगर आपकी ब्लाउज की नेकलाइन स्क्वायर है तो आप शॉर्ट स्टेटमेंट नेकलेस ट्राई कर सकती हैं। यह लुक को बेहतर बनाने का काम करेगा। आप चाहे तो स्टोन वर्क वाला नेकलेस भी अपने लिए खरीद सकती हैं। आपने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को इस तरह का नेकलेस कैरी करते हुए देखा होगा। इस तरह की ज्वेलरी की कई सारे ऑप्शन बाजार में आपको आसानी से मिल जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews