Fashion Hacks: इन 3 आसान तरीकों से ओवरसाइज्ड टी-शर्ट को करें टक, मिलेगा स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक

ओवरसाइज और लूज टी-शर्ट पहनने का चलन इन दिनों काफी ज्यादा हो गया है। लड़कियां भी इस फैशन को फॉलो करने में पीछे नहीं हैं। चलिए आज हम आपको लंबी टी शर्ट को टक करने के आसान तरीके बताते हैं।
Fashion Hacks

Fashion Hacks: गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को ढीले कपड़े पहनना पसंद आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह न सिर्फ हमें स्टाइलिश बनाने का काम करते हैं बल्कि इसमें हमें कंफर्टेबल भी फील होता है।

गर्मियों के मौसम में लड़कियों को लूज टी-शर्ट पहनते हुए देखा जाता है। इसमें वह नाटक स्टाइलिश लगती है बल्कि उन्हें ज्यादा गर्मी भी नहीं लगती। कई बार हम ओवर साइज टी-शर्ट या शर्ट खरीद तो लेते हैं लेकिन हमें यह पता नहीं होता कि इसे स्टाइल कैसे करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको आईडिया देते हैं कि आप इसे कैसे पहन सकती हैं।

शर्ट स्टाइल

ओवर साइज टी-शर्ट अगर आपको ज्यादा लूज लग रही है तो आप इसे शर्ट स्टाइल में पहन सकती हैं। इसके लिए आपको इस जींस में टक नहीं करना है बल्कि पहले नीचे की तरफ से रोल करना होगा। अच्छी तरह से रोल करने के बाद इसे जींस के अंदर टक कर लें। इस तरह से यह अच्छी तरह से सेट हो जाएगी आप चाहे तो बेल्ट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

टॉप स्टाइल

टी-शर्ट को टॉप स्टाइल में भी पहना जा सकता है। इसके लिए आपके पीछे से शर्ट कोई इकट्ठा करने के बाद एक वह बनाकर रबर बैंड से सेट करना होगा। इसके बाद आगे से फोल्ड करके शॉर्ट कर ले और इस तरह से टी शर्ट टॉप बन जाएगी।

क्रॉप टॉप

आप चाहे तो लूज शर्ट को क्रॉप टॉप स्टाइल में भी पहन सकती हैं। इस तरह का लुक काफी प्यारा लगता है। यह स्टाइल करने के बाद अलग ही नजर आता है। इसके लिए आपको टी शर्ट को बीच से सी शॉप में फोल्ड करना होगा। पीछे के हिस्से को जींस में टक कर दें। इस तरह से क्रॉप टॉप डिजाइन तैयार हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews