Fashion: समर सीजन में बेस्ट लुक देगी ये फ्लोरल प्रिंट साड़ियां, ऐसे करें स्टाइल

महिलाओं को हर मौके पर खूबसूरत लगना पसंद होता है। चलिए आज हम आपको समर सीजन में पहनने के लिए कुछ फ्लोरल प्रिंट साड़ी के डिजाइन बताते हैं।
Fashion

Fashion: गर्मियों के मौसम में सभी लोग ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करते हैं जो परफेक्ट लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रखें। दरअसल गर्मियों का मौसम पसीना और चिचिपेपन से भरा होता है। ऐसे में सभी को कंफर्टेबल रखने वाले कपड़े पसंद आते हैं। वहीं बात जब महिलाओं की आती है, तो वह हर मौसम में फैशनेबल और स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं।

महिलाओं के पास हर सीजन के हिसाब से कपड़े होते हैं। जिसे वह अपने तरीके से स्टाइल करती हैं। फिलहाल गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में अगर आपको साड़ी पहनना है तो फ्लोरल प्रिंट सारी बेस्ट रहने वाली है। इस साड़ी में ना आप सिर्फ खूबसूरत लगेंगी बल्कि भीड़ से अलग भी नजर आएंगी। चलिए आज हम आपको कुछ बेस्ट फ्लोरल प्रिंट साड़ी की डिजाइन बताते हैं।

क्रेप फैब्रिक

गर्मियों के मौसम में पहनने के लिए इस तरह की साड़ी का चुनाव किया जा सकता है। लिवा क्रेप फैब्रिक की यह साड़ी काफी कंफर्टेबल होती है। आप अपनी पसंद के कलर और डिजाइन में इसे चुन सकती हैं। हील्स और जूती के साथ हल्की ज्वेलरी इसके साथ अच्छी लगेगी।

Fashion

कॉटन फ्लोरल प्रिंट

अगर आप अट्रैक्टिव लुक क्रिएट करना चाहते हैं तो आपको कॉटन फ्लोरल प्रिंट साड़ी का चयन करना चाहिए। इस तरह की साड़ी कॉटन फैब्रिक में आती है और खूबसूरत फ्लोरल वर्क के साथ इसमें बॉर्डर पर किया गया वर्क बहुत प्यारा लगता है। इसे आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। इसके साथ आपका पसंदीदा मेटल ज्वेलरी बेस्ट लगने वाली है। फ्लैट्स सैंडल इस साड़ी के साथ बेहतरीन लगेंगी।

Fashion

जॉर्जेट फ्लोरल प्रिंट

अगर आप चाहे तो समर सीजन में जॉर्जेट फैब्रिक की फ्लोरल प्रिंट साड़ी भी पहन सकती हैं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ यह काफी प्यारी लगेगी। आप इसे मैचिंग फुटवियर के साथ पहन सकती हैं। ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी इस तरह की साड़ी के साथ प्यारी लगेगी।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews