Fashion: गर्मियों में कूल लुक देंगे ये आउटफिट, मिलेगी परफेक्ट समर वाइब्स

फैशन में बने रहना और स्टाइलिश दिखना हर किसी को पसंद होता है। चलिए आज कुछ ऐसे समर आउटफिट्स देखते हैं जो आपको कूल लुक देंगे।
Fashion

Fashion: गर्मियों के मौसम में सभी ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। जिसमें वह स्टाइलिश नजर आने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहे। दरअसल, गर्म हवा, धूप और उमस की वजह से गर्मियों में हर कोई परेशान हो जाता है। ऐसे में सभी को कंफर्टेबल कपड़े बहुत पसंद आते हैं।

गर्मियों का मौसम छुट्टियों का भी होता है ऐसे में सभी कहीं ना कहीं घूमने का भी प्लान बनाते हैं। महिलाएं हर मौके पर अपना लुक परफेक्ट रखना चाहती हैं। उन्हें स्टाइलिश और कल देखना पसंद होता है। अगर आपको आउटिंग पर जाना है या फिर कोई पार्टी अटेंड करनी है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट दिखाते हैं। जो आप बाहर घूमने के दौरान या फिर समर पार्टी में पहन सकते हैं।

ए लाइन ड्रेस

अगर आपको समर सीजन में कूल लुक चाहिए तो आप कॉटन ए लाइन ड्रेस पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पहनने में खूबसूरत तो लगते ही है कंफर्टेबल भी रहती है। अगर आपको स्टाइलिश लुक चाहिए तो आप इसके साथ हिल्स पहन सकती हैं। इसके साथ पहने गए सिल्वर या गोल्डन ईयररिंग काफी प्यारे लगेंगे। हालांकि इयररिंग का रंग आप अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से चुन सकती हैं। आराम से 900 रुपए तक की रेंज में आपको यह ड्रेस मिल जाएगी।

Fashion

प्रिंटेड मिडी ड्रेस

अगर आपको समर वाइब्स चाहिए तो आप प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहन सकती हैं। आउटिंग के दौरान या फिर पार्टी अटेंड करते समय या आपको स्टाइलिश लुक देने वाली है। इस तरह की ड्रेस हमेशा आपको भीड़ से अलग बनाने का काम करती है। आप अपनी पसंद के मुताबिक कम के हिसाब से लाइट रंग का चुनाव कर सकती हैं। इसके साथ हिल्स और सिंपल ईयररिंग प्यारे लगेंगे। 1000 तक की रेंज में ये आसानी से आपको मिल जाएगी।

Fashion

मैक्सी ड्रेस

अगर आपको सिंपल और अट्रैक्टिव लुक चाहिए तो आप मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं। जॉर्जेट फैब्रिक में आपको कई तरह के कलर ऑप्शन में मैक्सी ड्रेस बाजार में मिल जाएगी। इसके साथ जूती या हील दोनों पहनी जा सकती है। स्टाइलिश इयररिंग इसके साथ प्यार लगेंगे। 1200 तक की रेंज में यह आपको मिल जाएगी।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews