Fashion: क्रिएट करना चाहती हैं बेस्ट पार्टी लुक, टाई डाई ड्रेस को इस तरह करें स्टाइल

हर महिला को खूबसूरत दिखना पसंद होता है। मौका चाहे जो भी हो वह अपने लुक को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। चलिए आज हम आपको पार्टी आउटफिट के बारे में बताते हैं।
Fashion

Fashion: दोस्तों के साथ घूमना फिरना और पार्टी करना हम सभी को पसंद होता है। पार्टी कब करना है, कैसे करना है, किसके साथ करना यह चीज तो अक्सर हम बिना किसी टेंशन के तुरंत डिसाइड कर लेते हैं। लेकिन पार्टी में पहनना क्या है और खुद को कैसे स्टाइल करना है यह डिसाइड कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं और बेहतरीन लुक चाहती हैं। तो आप टाई डाई शेड वाली ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह के कपड़े गर्मी के मौसम में बहुत प्यारे लगते हैं और इन्हें पहनने के बाद लुक भी स्टाइलिश लगता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि किस तरह से इस स्टाइल कर सकते हैं।

गाउन स्टाइल ड्रेस

टाई एंड डाई डिजाइन में आप चाहें तो गाउन स्टाइल ड्रेस पहन सकती हैं। इसमें पूरी ड्रेस में कई सारे कलर होते हैं जो इस खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। इसे आप मल्टी कलर या फिर कंट्रास्ट ज्वेलरी के साथ पहन सकते हैं। इसमें आपको कट स्लीव्स, ऑफ शोल्डर और ट्यूब डिजाइन मिल जाएगी। आप चाहे तो मेकअप के जरिए अपना शानदार लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस ड्रेस को खरीदने में आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे यह ढाई सौ से 500 की रेंज में आराम से मिल जाएगी।

मिडी ड्रेस

अगर आप मिडी ड्रेस पहनना पसंद करती हैं तो पार्टी के लिए इसका चुनाव कर सकती हैं। यह डबल शेड प्रिंट में आती है जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है। यह हर तरह की नेकलाइन में मिल जाती है, जिसका चुनाव आप अपनी पसंद से कर सकती हैं। इसके साथ बेल्ट प्यारे लगते हैं और हील से भी अच्छा लुक आता है। यह ड्रेस बहुत ही कम कीमत में बाजार में मिल जाएगी।

फ्रॉक स्टाइल

अगर आप फ्रॉक स्टाइल आउटफिट पसंद करती हैं तो पार्टी में इसे भी पहन सकती हैं। यह डबल शेड डिजाइन में आते हैं और अपनी पसंद की प्रिंट में आप इसे खरीद सकते हैं। यह आपको अलग-अलग तरह की स्लीव्स और नेकलाइन में मिल जाएगी। इसके साथ हूप्स इयररिंग प्यारे लगेंगे और आप फैंसी बैंगल्स या फिर वॉच भी पहन सकते हैं। 500 रुपए तक में आप इसे आराम से खरीद सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews