Fashion: पार्टी में दिखना चाहती हैं सबसे अलग, ये वेस्टर्न ड्रेस देगी ग्लैमरस लुक

पार्टी में जाने के दौरान हर कोई बेस्ट लुक क्रिएट करना चाहता है। अगर आपको भी कोई पार्टी अटेंड करनी है तो चलिए हम आपको कुछ वेस्टर्न ड्रेस की आईडिया देते हैं।
Fashion

Fashion: हम सभी लोग अपने लुक को लेकर काफी ज्यादा सोचते समझते हैं। हम कैसे लग रहे हैं या कहीं जाना है तो हमें कैसा लुक कैरी करना चाहिए यह बात हर कोई सोचता है। जब भी पार्टी में जाने की बात आती है तो सभी बेहतर से बेहतरीन लुक क्रिएट करने के बारे में सोचते हैं।

कोई भी पार्टी अटेंड करने के लिए वेस्टर्न आउटफिट सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। यह ड्रेस ना सिर्फ खूबसूरत बनाने का काम करती है बल्कि स्टाइलिश भी लगती है। हालांकि, कई बार पार्टी अटेंड करते समय हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि हमें कैसा आउटफिट पहनना चाहिए। अगर आपको भी कोई पार्टी अटेंड करनी है और आप वेस्टर्न ड्रेस पहनना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि किस ड्रेस का चुनाव करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ ड्रेस के ऑप्शन बताते हैं जो आपको भीड़ में अलग बनाने का काम करेंगे।

मैक्सी ड्रेस

अगर आप सुंदर और खूबसूरत लुक चाहती हैं तो पार्टी में मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं। आपको कई सारे फैब्रिक और डिजाइन में मैक्सी ड्रेस आसानी से बाजार में मिल जाएगी। स्टाइलिश लुक चाहिए तो ऑफ शोल्डर ड्रेस का चुनाव किया जा सकता है। पार्टी में पहनने के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन होगा। इसके साथ पहनी गई हिल आपको ग्लैमरस लुक देने का काम करेगी। आप 1000 तक की रेंज में आसानी से इस तरह की ड्रेस खरीद सकती हैं।

Fashion

मल्टी कलर ड्रेस

अगर आप बोल्ड और ब्यूटीफुल अवतार चाहती हैं, तो डिजाइनर मल्टी कलर वेस्टर्न ड्रेस पहन सकती हैं। मल्टी कलर आउटफिट भी देखने में बहुत प्यारे लगते हैं। अक्सर इस तरह के आउटफिट डिजिटल प्रिंट से तैयार होते हैं। आप इनकी स्लीव्स अपने हिसाब से चुन सकती हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगह 1500 तक की रेंज में यह ड्रेस मिल जाएगी।

Fashion

फ्लोरल ड्रेस

अगर आपको सुंदर लुक चाहिए तो फ्लोरल वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव किया जा सकता है। स्टाइलिश कट वाली आगे से शॉर्ट और पीछे से लॉन्ग यह ड्रेस पहनने में बहुत प्यारी लगेगी। आजकल वैसे भी फ्लोरल प्रिंट का चलन काफी ज्यादा चल रहा है। आप अपने पसंद के रंग में इस तरह की ड्रेस खरीद सकती हैं। हील्स इसके साथ प्यारी लगेगी ऑनलाइन और ऑफलाइन भी आपको 1000 से 1200 रुपए की कीमत में मिल जाएगी।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews