फेस्टिव सीजन में पहनें ये पेस्टल कलर सिल्क सूट, खूबसूरत डिजाइन देगी रॉयल लुक

महिलाओं को हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद होता है। वैसे तो उनके पास कई सारे आउटफिट होते हैं लेकिन फेस्टिवल में वह बेस्ट दिखना चाहती है। चलिए आज हम आपको कुछ रॉयल स्टाइल जरदोजी बॉर्डर सूट दिखाते हैं।
Fashion

Fashion: महिलाओं को हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद होता है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर ऑफिस गोइंग महिलाओं तक सभी को अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हर कोशिश करते हुए देखा जाता है। महिलाओं के पास हर मौके के हिसाब से पहनने के लिए आउटफिट भी अवेलेबल होते हैं। केवल आउटफिट्स ही नहीं बल्कि महिलाएं उनके साथ की मैचिंग ज्वेलरी और फुटवियर का कलेक्शन भी रखती हैं।

जब भी फेस्टिवल सीजन आता है तब महिलाओं को अक्सर इंडियन आउटफिट पहनें हुए देखा जाता है। एथनिक आउटफिट ना सिर्फ कंफर्टेबल होते हैं बल्कि खूबसूरत लुक देने का काम भी करते हैं। फेस्टिव सीजन में हर महिला को अपने लिए बेस्ट से बेस्ट आउटफिट चुनते हुए देखा जाता है।

इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी खूबसूरत लुक पाना चाहती हैं तो पेस्टल कलर के जरदोजी बॉर्डर सूट ट्राई कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ सुंदर डिजाइन बताते हैं जो आपको ब्यूटीफुल बनाने का काम करेगी और त्योहारों के मौके पर बेस्ट लगेगी।

कलीदार सूट

फेस्टिव सीजन में पहनने के लिए कलीदार सूट भी बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है। इसमें किया गया एंब्रॉयडरी वर्क खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। इस तरह के सूट सिल्क फैब्रिक में आते हैं और इनका दुपट्टा ओर्गेंजा होता है। इसमें आपका लुक काफी रॉयल नजर आने वाला है। इसके कई सारे कलर ऑप्शन आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के सूट के साथ हिल्स और मोजड़ी पहनी जा सकती है। कुंदन वर्क ज्वेलरी इसमें प्यारी लगेगी।

Fashion

सिल्क सूट

अगर आप रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो सिल्क सूट फेस्टिव सीजन में पहने जा सकते हैं। सिल्क फैब्रिक पर की गई एंब्रॉयडरी बहुत प्यारी लगती है। इस तरह के सूट में जरदोजी वर्क भी देखने को मिलता है। इसके साथ आप मैचिंग ज्वैलरी और फ्लैट्स पहन सकती हैं।

Fashion

वोवन वर्क सूट

अगर आपको लाइट कलर में कुछ पहनना है तो इस तरह का सूट पहना जा सकता है। इसमें आपको एंब्रॉयडरी वर्क भी देखने को मिलेगा और वोवन वर्क इसे खूबसूरत बनाने का काम करता है। रॉयल लुक पाने के लिए यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इसके साथ जूती और चोकर ज्वेलरी बेस्ट लगेगी।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews