Fashion: ऑफिस में पहन रहीं हैं इंडियन आउटफिट, फुटवियर के साथ इस तरह करें स्टाइल

ऑफिस गोइंग गर्ल्स और महिलाओं के लिए सबसे बड़ा टास्क हर दिन बेहतरीन लुक होता है। अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं और इंडियन आउटफिट के साथ फुटवियर को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो हम आपको कुछ आईडिया देते हैं।
Fashion

Fashion: ऑफिस जाने वाली महिलाओं को हर समय अपना लुक बेहतरीन रखने की काफी चिंता होती है। क्या पहनना है, जो पहन रहे हैं उसके साथ फुटवियर कौन से होंगे, ज्वेलरी कौन सी पहनना है, बैग कौन सा लेना है यह सारी चीज हर महिला के मन में चलती है। अक्सर महिलाओं को ऑफिस में सूट या साड़ी पहनना पसंद आता है। अगर वेस्टर्न पसंद करने वाली महिला हैं भी तो भी कई मौके पर वह इंडियन आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। सूट या साड़ी का कलेक्शन तो हर लड़की और महिला के पास काफी सारा होता है लेकिन फुटवियर के मामले में अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं।

अगर आप भी ऑफिस गोइंग गर्ल या महिला हैं, सूट या साड़ी पहनना पसंद करती है या किसी मौके पर आपको इंडियन लुक कैरी करना है। तो आज हम आपको कुछ फुटवियर के बारे में बताते हैं जो इस तरह के आउटफिट के साथ पहने जा सकते हैं। यह आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेंगे।

मोजरी

सूट हो या साड़ी दोनों के साथ मोजरी काफी अच्छी लगती है। जब आप मार्केट में जाएंगे तो आपको बहुत सारे कलर ऑप्शन और डिजाइन आसानी से मिल जाएगी। आप चाहे तो ऑनलाइन भी इसकी खरीदारी कर सकती हैं। अगर आप अपने आउटफिट के रंग के हिसाब से इसे मैच करेंगी तो काफी ज्यादा स्टाइलिश लगेंगी। यह ज्यादा महंगी नहीं आती है और 500 रुपए में ऑफलाइन और ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी।

स्लीपर्स

फ्लैट स्लीपर्स भी सूट और साड़ी के साथ खूबसूरत लगती है। आजकल मार्केट में कई सारी डिजाइन और एंब्रॉयडरी में स्लीपर मिल जाती है। आप अपनी साड़ी और सूट के साथ इस मैच करके पहन सकते हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगह से 500 से 600 में इनकी खरीदारी की जा सकती है।

फ्लैट्स

यह एक ऐसा फुटवियर है जो हमें स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रखता है। अगर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल दोनों नजर आना चाहती हैं तो सूट और साड़ी के साथ फ्लैट्स पहनी जा सकती है। कलर ऑप्शन का डिजाइन कई सारे मार्केट में अवेलेबल है जिन्हें आप मैक्स एंड मैच कर सकती हैं। 600 से 700 की रेंज में आसानी से इनकी खरीदारी की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews