Festival Look: परफेक्ट लुक देगी गोटा पट्टी वाली कुर्तियां, नजर आएंगी सबसे अलग

जब भी त्योहार की बात आती है तो सभी पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ गोटा पट्टी डिजाइन की कुर्तियां बताते हैं।
Festival Look

Festival Look: भारतीय परिधान इतने खूबसूरत होते हैं कि इन्हें न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जाता है। विदेश में रहने वाले भारतीय अक्सर त्योहारों के मौके पर इंडियन आउटफिट पहनते दिखाई देते हैं। वहीं विदेशी जब भारत टूर पर आते हैं, तो वह भी खुद को भारतीय परिधान पहनने से नहीं रोक पाते हैं।

गोटा पट्टी कढ़ाई भारत की पुरानी शिल्प कलाओं में से एक है। यह एक ऐसी कला है जो भारतीय परिधानों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। इसे देश के साथ-साथ विदेश में भी बहुत पसंद किया जाता है। गोटा पट्टी शिल्प कला की धरोहर और गुजरात और राजस्थान है। अलग-अलग रंग के धागों को मेटल स्ट्रिप के साथ बुनकर यह शिल्प कला की जाती है।

त्योहारों के मौके पर अधिकतर भारतीय इंडियन आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। सावन का महीना लग चुका है और अब एक के बाद एक त्यौहार आएंगे। त्योहार के मौके पर बाजार में गोटा पट्टी के सूट, लहंगा, साड़ियों के बहार आ जाती है। आज हम आपको गोटा पट्टी डिजाइन की कुर्ती बताते हैं। यह फेस्टिवल सीजन में आपको बेहतरीन लुक देने का काम करेगा।

बॉर्डर गोटा पट्टी

बॉर्डर गोटा पट्टी वाली कुर्ती बहुत खूबसूरत लुक देने का काम करती है। इस कुर्ती की डिजाइन में कुर्ती के कोने पर बॉर्डर लगाई जाती है। इस तरह की कुर्ती क्लासिक लुक देने का काम करती है। इस तरह की कुर्ती के साथ चूड़ीदार, शरारा या प्लाजो पहना जा सकता है।

Festival Look

फ्लोरल गोटा पट्टी

फ्लोरल पैटर्न इन दिनों हर तरह के आउटफिट में छाया हुआ है। गोटा पट्टी के आकर्षण कढ़ाई के साथ जब आप फ्लोरल प्रिंट कुर्ता पहनेगी तो यह बहुत खूबसूरत लगेगा। इस तरह की कुर्ती लाइट वेट होती है जो खूबसूरत लुक देने का काम करती है।

मिरर वर्क

गोटा पट्टी के साथ अगर कुर्ती में मिरर वर्क किया गया होगा तो यह और भी खूबसूरत लगेगी। इस तरह की कुर्ती की डिजाइन आपको पारंपरिक और मॉडर्न दोनों ही लुक देने वाली है। मिरर की चमक और गोटा पट्टी का वर्क मिलकर एक नया स्टाइल क्रिएट करेंगे। इस तरह की डिजाइन में शर्ट और लॉन्ग दोनों ही कुर्ती अच्छी लगेगी।

Festival Look

प्लेन गोटा पट्टी

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक चाहिए तो आप प्लेन गोटा पट्टी वाली कुर्ती पहन सकते हैं। इस तरह की कुर्ती में नेकलाइन पर भी गोटा पट्टी वर्क होता है जो खूबसूरत लगता है। इनकी बॉर्डर पर भी साधारण गोटा पट्टी होती है जो एलिगेंट लुक देती है। किसी भी फेस्टिवल पर इसे पहना जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews