इंटरव्यू और बिजनेस मीटिंग में पाएं सफलता, ऐसे बनाएं अपना फर्स्ट इंप्रेशन सबसे खास

इंटरव्यू हो, बिजनेस मीटिंग या फिर किसी नए क्लाइंट से पहली मुलाकात आपका फर्स्ट इंप्रेशन ही तय करता है आगे का रिश्ता। पुराने टिप्स को छोड़ें और अपनाएं ये मॉडर्न और ट्रेंडिंग तरीके, जो आपको सबसे अलग और यादगार बना देंगे।
First Impression Tips

कहते हैं, पहली छाप आखिरी छाप होती है और ये सच है। इंटरव्यू हो या कोई बड़ी बिजनेस डील, सामने वाला आपके बारे में पहले कुछ सेकंड में ही धारणा बना लेता है। अगर आप चाहते हैं कि वो धारणा पॉज़िटिव हो, तो आपको सिर्फ अपनी स्किल्स पर नहीं, बल्कि अपने प्रेज़ेंटेशन, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास पर भी फोकस करना होगा।

आज की प्रोफेशनल दुनिया में सिर्फ फॉर्मल ड्रेस पहनना और रिज्यूमे देना काफी नहीं है। आपको खुद को ऐसे पेश करना आता होना चाहिए कि सामने वाला तुरंत आप पर भरोसा करे और आपको एक स्मार्ट, प्रोफेशनल और रिलायबल पर्सन के रूप में देखे। इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ट्रेंडिंग और प्रैक्टिकल टिप्स, जो आज के समय में आपको भीड़ से अलग बना देंगे।

फर्स्ट इंप्रेशन को बेहतर बनाने के ट्रेंडिंग तरीके

ड्रेस कोड में रखें मॉडर्न-फॉर्मल बैलेंस

पुराने जमाने में फॉर्मल ड्रेस का मतलब था सिर्फ सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट, लेकिन आज प्रोफेशनल लुक का मतलब है, कम्फर्ट के साथ स्टाइल। इंटरव्यू या मीटिंग के लिए सॉलिड कलर के कपड़े चुनें, जो आपके पर्सनालिटी टाइप के हिसाब से हों। जूते और एक्सेसरीज़ को भी हल्के लेकिन एलिगेंट रखें।

बॉडी लैंग्वेज से दिखाएं आत्मविश्वास

आपके चेहरे के भाव, बैठने का तरीका, हाथ मिलाने की स्टाइल और आई कॉन्टैक्ट, ये सब आपके बारे में बहुत कुछ कहते हैं। रिसर्च बताती है कि 55% फर्स्ट इंप्रेशन सिर्फ बॉडी लैंग्वेज से बनता है। इसलिए पीठ सीधी रखें, हल्की मुस्कान के साथ बात करें और आत्मविश्वास झलकने दें।

बातचीत में दिखाएं प्रोफेशनलिज्म और पर्सनल टच

सिर्फ ‘जी सर’ या ‘थैंक्यू’ कहने से काम नहीं चलेगा। बातचीत में अपने विचार स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ रखें, लेकिन साथ ही पर्सनल टच भी दें। जैसे, सामने वाले की बात ध्यान से सुनना, उनकी किसी पॉजिटिव क्वालिटी को सराहना और हल्की-फुल्की स्माइल देना ये सब आपको रिलायबल बनाते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews