दिवाली तक पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा, ये 2 दमदार फेस पैक देंगे इंस्टेंट ग्लो

दिवाली का त्योहार नजदीक है, और सभी की चाहत होती है बेदाग और चमकदार त्वचा। इस खास मौके पर अपनी खूबसूरती को और निखारने के लिए आजमाएं ये दमदार फेस पैक।
Homemade Face Pack

Homemade Face Pack: त्वचा की सही देखभाल करना सभी के लिए जरूरी होता है। आजकल बिगड़ती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड के सेवन से लोगों को अनेक प्रकार की त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती है।

जिनमें से पिंपल और एक्ने सबसे ज्यादा आम समस्या है। यदि आप त्वचा की देखभाल करने को नजरंदाज करते हैं, तो आपकी त्वचा का रंग दिन-ब-दिन फीका होने लगता है। ऐसा अक्सर तब होता है जब त्वचा से नमी की कमी होने लगती है। इसलिए अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है।

घरेलु फेस पैक (Homemade Face Pack)

बाजार में अनेक स्किन केयर प्रोडक्ट होते हैं, जो त्वचा की सेहत को बरकरार रखने का दावा करते हैं। लेकिन कई लोगों को यह प्रोडक्ट सूट नहीं होते हैं। क्योंकि इनमें कई मात्रा में केमिकल पाया जाता है, ऐसे में क्यों ना घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल किया जाए।

घर पर बने फेस पैक बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह बिल्कुल प्राकृतिक होते हैं और आपके चेहरे को ताजगी और निखार प्रदान करते हैं। इस आर्टिकल में बताए गए फेस पैक को अपनाकर आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और तुलसी का फेस पैक

अगर आपकी त्वचा पर दाग धब्बे हैं तो उन्हें काम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और तुलसी का फेस पैक लगा सकती हैं। यह फेस पैक न केवल आपके चेहरे की रंगत को बढ़ाएगा बल्कि आपको नेचुरल ग्लो भी प्रदान करेगा।

1. सबसे पहले तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर एक अच्छा पेस्ट बना लें।

2. अब इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डालें और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।

3. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए।

4. अभी इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और इसे सूखने दें।

5. जब फेस पैक सुख जाए तो इसे पानी से अच्छे से धो लें।

दूध और बेसन का फेस पैक

इसके अलावा आप अपने चेहरे को निखारने के लिए दूध और बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न केवल चेहरे को साफ करता है। बल्कि टैनिंग और डलनेस को भी कम करता है। आप इस फेस पैक का उपयोग हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती है जिससे आपको बाजार के प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

1. एक चम्मच बेसन, दो चम्मच दूध और आधा चम्मच हल्दी पाउडर लें।

2. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें, ताकि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।

3. इस पैक को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

4. समय पूरा होने के बाद चेहरे को पानी से अच्छे से धो लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews