हर बार चावल बनता है चिपचिपा? अपनाएं ये आसान टिप्स, बनेगा एकदम खिला-खिला!

यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको कुछ नुस्खे अपनाने की जरूरत है, जिससे चावल एकदम खिला-खिला बन सकता है। अच्छी तरह से पकाने के बाद भी चावल चिपचिपा और गीला हो जाता है
Rice

चावल खाना हर किसी को पसंद होता है। भारत के कई राज्य ऐसे हैं, जहां बिना चावल के लोग खाना नहीं खाते। वहां का मुख्य व्यंजन चावल होता है। हालांकि, कुछ लोग इसे मोटापे सहित कई अन्य बीमारियों की वजह मानते हैं, लेकिन होता है। लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। पूर्वी इलाके में अधिकतर चावल का सेवन किया जाता है। यहां लोगों की फेवरेट डिश भी चावल होती है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिनके बिना चावल के जैसे मानो पेट ही ना भरता हो। दोनों टाइम ना सही, बल्कि एक ही टाइम उन्हें चावल अवश्य ही चाहिए होता है।

हालांकि, कई बार चावल खाने के शौकीन होने के बाद भी कोशिश लगातार विफल रहती है। अच्छी तरह से पकाने के बाद भी चावल चिपचिपा और गीला हो जाता है, जिससे बनाने वाले और खाने वाले का मजा किरकिरा हो जाता है।

ना हो परेशान

यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको कुछ नुस्खे अपनाने की जरूरत है, जिससे चावल एकदम खिला-खिला बन सकता है। कई बार ऐसा होता है कि पानी ज्यादा होने के कारण चावल गीला हो जाता है, जिस कारण इसका स्वाद ही फीका पड़ जाता है। और तो और थाली में सजाने के बाद चावल भी अच्छे नहीं दिखते। ऐसे में खाने से मन भी हट जाता है। यदि आप भी चावल को एकदम खिला-खिला बनाना चाहती हैं, तो इससे आपका चावल नॉन-स्टिकी बन जाएगा।

अपनाएं ये टिप्स

  • चावल को बहुत लोग धीमी आंच पर भी पकाते हैं, जिससे चावल घट जाता है और आपस में चिपक जाता है। ऐसे में चावल को पकाते समय हमेशा गैस को हाई फ्लेम में रखना चाहिए, जिससे चावल बेहतर तरीके से पक सकता है। और जब यह थाली में परोसा जाएगा, तो बिल्कुल अलग-अलग नजर आएगा।
  • चावल बनाते समय पानी ज्यादा ना हो, इसलिए कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। चावल पकाने के बाद सूती कपड़े पर चावल को रख दें और हल्के हाथों से उसे निचोड़ लें, जिससे इसका सारा पानी सूख जाएगा और चावल खिला-खिला लगेगा। आप चाहें, तो चावल को 10 मिनट के लिए इस कपड़े पर फैला सकती हैं।
  • किसी कारणवश चावल में पानी एक्स्ट्रा हो जाए, तो सूखने के लिए ब्रेड का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप ब्रेड की स्लाइस को लेकर चावल के ऊपर रख दें, जिससे उसमें मौजूद पानी ब्रेड सोख लेगी और चावल फैला-फैला नजर आएगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews