नेचुरल स्किन केयर के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, सालों-साल दिखेंगी जवां और खूबसूरत

चेहरे को धूप से बचाने, हाइड्रेटेड रखना और पॉल्यूशन से प्रोटेक्ट करने के लिए जरूरी है कि आप रात में सोने से पहले कुछ नेचुरल प्रोडक्ट्स चेहरे पर लगाएं।
skin

Skin Care Tips : हर कोई अपने स्किन का ख्याल रखता है। खासकर महिलाएं अपने स्किन को लेकर काफी ज्यादा सेंसिटिव होती है। उसके लिए ना जानें वह कितनी तरह की प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती है, लेकिन यह केमिकल युक्त प्रोडक्ट चेहरे के लिए साइड इफेक्ट का भी कारण बन सकते हैं, जिससे बचने के लिए वक्त तरह-तरह के वेबसाइट्स को विजिट करती हैं। उसमें बताए गए घरेलू नुस्खे पढ़ती हैं। जिसके बाद उसे अपने चेहरे पर आजमाती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से प्रोटेक्ट रखना चाहती हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होनेवाला है।

skin

चेहरे का रखें ख्याल

चेहरे को धूप से बचाने, हाइड्रेटेड रखना और पॉल्यूशन से प्रोटेक्ट करने के लिए जरूरी है कि आप रात में सोने से पहले कुछ नेचुरल प्रोडक्ट्स चेहरे पर लगाएं। इन प्राकृतिक तत्वों से चेहरे को नमी मिलेगी, जिससे सुबह आपका चेहरा ग्लो करेगा। तो चलिए आज हम आपको हेल्दी स्किन के कुछ नेचुरल प्रोडक्ट्स बताते हैं, जिससे आप सालों साल जवां दिखेगीं।

अपनाएं ये टिप्स

  • सोने से पहले रात में आप नारियल तेल लगा सकती हैं। यह एक तरीके से मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल करने पर त्वचा मुलायम और चमकदार होगी।
  • रात में सोने से पहले स्किन पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा में होने वाले पिंपल्स, दाग-धब्बे को दूर करता है। इसके साथ ही, यह स्किन को हाइड्रेट करता है। अगर आपको एलोवेरा जेल सूट नहीं करता, तो आपको यह नहीं लगाना चाहिए।
  • आप रात में सोने से पहले शहद लगा सकती हैं। यह एक तरीके से मॉइश्चराइजर का काम करता है, जिससे चेहरे पर चमक और नमी आती है। इसे आप सोने से 10-15 मिनट पहले लगाकर ठंडे पानी से वॉश कर लें। इससे स्किन में निखार आ जाएगा।
  • आप स्किन को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए बादाम का तेल भी लगा सकती हैं। यह विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो स्किन में गहराई से पोषण देता है, जिससे त्वचा मुलायम हो जाती है। आप इसे रात में हल्के हाथों से मालिश कर सकते हैं।
  • नीम का तेल भी काफी ज्यादा पौष्टिक और हेल्दी माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे पिंपल और इन्फेक्शन का खतरा दूर हो जाता है।
  • इसके अलावा, आप रात में सोने से पहले गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को साफ और तरोताजा बनता है। इससे आपको सुबह उठकर फ्रेश फील होगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews