गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल? जानें माली का खास सीक्रेट और पाएं ढेरों फूल

Planting Tips: अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो माली का खास सीक्रेट जानें। इस टिप्स को अपनाकर आप अपने पौधे को ढेरों खूबसूरत फूल दे सकते हैं।
Planting Tips

Planting Tips: दिन पर दिन लोगों का शौक गार्डनिंग के तरफ बढ़ रहा है। घर को सुंदर बनाने के लिए लोग अपने घरों में गार्डनिंग कर रहे हैं। जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह होती है वे लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में तब्दील कर देते हैं। वहीं जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह नहीं होती है वह लोग अपनी बालकनी और छत पर तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों और सब्जियों वाले पौधे लगाते हैं। गुलाब का पौधा एक ऐसा पौधा है जो सभी को पसंद होता है।

गुलाब के लाल, गुलाबी, पीले, सफेद फूल लोगों को खूब भाते हैं। लोग शौक ही शौक में अपने घर में गुलाब का पौधा तो लगा लेते हैं लेकिन उसकी अच्छे से देखभाल नहीं कर पाते हैं। बहुत लोगों की यह शिकायत भी रहती है की अच्छी देखभाल करने के बाद भी पौधा मुरझा जाता है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है।

एक खास ट्रिक

दरअसल, सिर्फ पौधा खरीदना ही काफी नहीं है उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। आप इस एक खास ट्रिक का इस्तेमाल करके अपने गुलाब के पौधे को सालों साल खूबसूरत बना सकते हैं। इस ट्रिक को अपनाने के लिए आपको बस कुछ खास चीजों की जरूरत होगी जो आसानी से बाजार में मिल जाती है और सबसे खास बात यह है कि यह ट्रिक किसी भी मौसम में कारगर होती है।

सरसों की खली की खाद

अगर आप चाहते हैं की पौधा हरा-भरा और खूबसूरत रहे तो आपको सरसों की खली की खाद जरूर इस्तेमाल करनी चाहिए। आप इस खाद को फूलों के पौधे और फलदार पेड़ में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाजार में आपको आसानी से पीली और काली दोनों तरह की सरसों की खली आसानी से मिल जाएगी। यह दोनों ही प्रकार की खली आपके पौधों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह खाद सिर्फ पौधों के लिए फायदेमंद ही नहीं है बल्कि काफी सस्ती भी है।

कैसे बनाएं सरसों की खली की खाद

चलिए जानते हैं कि इस अद्भुत खाद को कैसे बनाया जाता है। इस खाद को बनाने के लिए आपको 250 ग्राम सरसों की खली और आधा लीटर ताजा देसी मठ्ठा बिना नमक और मसाले वाला चाहिए। अब इन दोनों को 10 लीटर पानी में मिलाकर 3 दिन के लिए ढक कर रख दें। इस दौरान हर रोज मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।

तीन दिन बाद आपकी खाद अच्छी तरह से तैयार हो जाएगी और पौधों में इस्तेमाल करने की योग्य भी बन जाएगी। इस खाद में मौजूद पोषक तत्व आपके पौधों को स्वस्थ रखने और उनकी वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।

कैसे करें इस खाद का इस्तेमाल

अब आप सोच रहे होंगे की खाद तो बनकर तैयार हो गई है लेकिन इसे इस्तेमाल कैसे करना है, तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है सबसे पहले आधा मग खाद लेकर उसमें आधा मग पानी मिला लें। इसके बाद पौधे के चारों ओर की मिट्टी को थोड़ा सा हल्का सा खोद लें। इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ ऊपरी हिस्से की मिट्टी को ही हिलाना है।

इस मिट्टी में से घास और पत्तियों को हटा दें। अब इस खोदे हुए हिस्से में तैयार खाद को डाल दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पौधे के लिए आधा लीटर खाद पर्याप्त होती है। जब आप यह खाद डालेंगे तो इस बात का ध्यान रखें कि कम से कम 20 दिनों तक किसी भी अन्य प्रकार की खाद पौधे में ना डालें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews