झड़ते बालों से हैं परेशान, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे, 7 दिन में दिखेगा असर!

इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत है, जिससे बालों का टूटना कम हो जाएगा। साथ ही हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी। हर कोई आपके लंबे बालों का राज पूछेगा।
Hair Care Tips

महिलाएं आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और मौसम के कारण झड़ते बालों की समस्या से अधिक परेशान है। रोजाना बालों का टूटना बिल्कुल आम बात है। इससे बचने के लिए वह तरह-तरह के शैम्पू, कंडीशनर, हेयर ट्रीटमेंट आदि लेती हैं। इसके बावजूद, इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। बाल अधिकतर तब टूटते हैं, जब वह गिले होते हैं। कई बार बाल धोते समय कैमिकल वाला शैंपू इस्तेमाल करने से बाल धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं। जिस कारण हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है।

इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत है, जिससे बालों का टूटना कम हो जाएगा। साथ ही हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी। हर कोई आपके लंबे बालों का राज पूछेगा।

बाल होंगे मजबूत

मानसून में उमस बढ़ जाने के कारण हेल्थ के साथ-साथ बालों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं, जिस कारण वह टूटकर गिरने लगते हैं। लेकिन यदि कुछ घरेलू टिप्स को अपनाया जाए, तो आप बालों के झड़ने की समस्या को आसानी से कम कर सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • उमस के मौसम में बालों में नमी की कमी हो जाती है, जिस कारण वह रूखे और काफी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में डीप कंडीशनिंग बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक बार नारियल तेल, बादाम का तेल या फिर ओलिव ऑयल से बालों की अच्छी तरह मालिश करें। इसके बाद शैंपू करने के बाद कंडीशनर लगाएं। आप चाहें तो दही, अंडा या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो कि नेचुरल कंडीशनर है।
  • गर्मियों में पसीना और धूल-मिट्टी के कारण बार-बार बाल धुलने का मन करता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ओवर वॉशिंग बालों के नेचुरल ऑयल को छीन लेती है, जिस कारण वह पतले और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा शैंपू ना करें। बालों को गर्म पानी के बजाय ठंडे पानी से धोएं।
  • मानसून के मौसम में बालों में नमी बनाए रखने के लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर डाइट लें, क्योंकि पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बाल अनहेल्दी हो जाते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में अंडा, दाल, पनीर, सोयाबीन, बादाम, अखरोट, पालक, चुकंदर, मूंगफली, मछली आदि का सेवन करें।
  • उमस के कारण स्कैल्प पर पसीना, डैंड्रफ और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में आप नीम का पानी या फिर एप्पल साइडर विनेगर से स्कैल्प को साफ कर सकते हैं। आप चाहें तो हफ्ते में एक बार गीले बालों में मेहंदी लगा सकते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews