वेट लॉस के ल‍िए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, मोटापा होगा कम

मोटापे की बात करें, तो यह आज के समय में ऐसी बीमारी बन चुकी है कि लोग इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। मोटापा बढ़ने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं, जिनमें खराब खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल मुख्य हैं।
weight loss diet

आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बहुत ही मुश्किल है। बदलती लाइफस्टाइल के कारण इसका प्रभाव हेल्थ के साथ-साथ त्वचा और मोटापा पर भी देखने को मिलता है। कई तरह की बीमारियां उन्हें घेर रही हैं, कोई मोटापा से जूझ रहा है, तो कोई डायबिटीज का मरीज बन चुका है। किसी को दिल की बीमारी ने जकड़ लिया है, तो कोई खाने की चाहत को खो चुका है। आज के समय में इस तरह की समस्याएं बहुत आम बात हैं, लेकिन समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो आगे चलकर यह गंभीर बीमारियों का घर बन सकता है।

मोटापे की बात करें, तो यह आज के समय में ऐसी बीमारी बन चुकी है कि लोग इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। मोटापा बढ़ने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं, जिनमें खराब खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल मुख्य हैं।

मोटापा होगा कम

यदि आप भी मोटापा से परेशान हैं, तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है, खासकर जब आप रात का खाना खाते हों। दिन भर की थकान के बाद रात में सुकून की नींद लेना हर कोई चाहता है। यह वजन को कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है। लेकिन कुछ लोग रात को हैवी खाना खा लेते हैं, जिससे मोटापा काफी तेजी से बढ़ता है। यदि आप अपने फिगर को स्लिम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट को लाइट रखने की जरूरत है। इससे नींद भी अच्छी आएगी, और आपकी यह समस्या भी दूर हो जाएगी।

ये फूड्स

  • आप अपनी डाइट में ग्रीन सलाद को ऐड कर सकते हैं। यह डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरे रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग की समस्या से बचे रहते हैं। इसमें कैलोरी की बहुत कम मात्रा पाई जाती है। यह कई तरह के सारे फायदे भी पहुंचाता है। सलाद में आप अन्य सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं।
  • आप रात में सूप पीकर भी सो सकते हैं, जो कि पाचन क्रिया को आसान बनाता है। इसमें कैलोरी की भरपूर मात्रा होती है। यदि आप वेजिटेरियन हैं, तो लौकी, टमाटर, गाजर या पालक का सूप बनाकर पी सकते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, और इसे पीने के बाद आपको अच्छी नींद आएगी, जिससे आप सुबह एनर्जेटिक फील करेंगे।
  • आप रात के खाने में दही खा सकते हैं, जो कि पेट के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह पेट को ठंडक रखने के साथ ही डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है। हालांकि, आपको इसे चीनी के साथ नहीं खाना है, क्योंकि चीनी फैट को बढ़ाने का काम करती है। आप चाहें तो काला नमक या काली मिर्च का पाउडर मिलाकर इसे खा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews