ये कंपनी दे रही है अंतरिक्ष की सैर का ऑफर, जानिये कितने रुपये में कर पाएंगे स्पेस ट्रेवल

ये कंपनी दे रही है अंतरिक्ष की सैर का ऑफर, जानिये कितने रुपये में कर पाएंगे स्पेस ट्रेवल

Space Travel : गर्मी की छुट्टियां हैं और इन दिनों लगभग हर घर में घूमने का प्रोगाम बनता है। कोई अपने ननिहाल-ददिहाल जाता है तो कोई पहाड़ों पर या समंदर किनारे। इन दिनों एक तरह का टूरिज्म सीजन भी होता है क्योंकि साल में यही एक मौका है जब स्कूल-कॉलेज में लंबी छुट्टियां होती है। सब अपने अपनी पसंद और बजट के हिसाब से घूमने की जगह चुनते हैं। कोई देश में ही अलग अलग जगह जाते हैं तो कई लोग विदेश का टूर भी लगाते हैं। लेकिन क्या आप कभी अंतरिक्ष की सैर पर जाना चाहेंगे।

जी हां..बहुत जल्द ही आप ऐसा कुछ नया और रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। इस सपने को साकार करने की कोशिश कर रही है स्पेस पर्सपेक्टिव नाम की एक फ्रांसीसी स्टार्टअप कंपनी। ये कंपनी एक लग्जरी टूरिज्म एक्सपीरियंस प्लान डेवलप कर कर रही है और इसके तहत एक विशाल गुब्बारे में यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर के लिए ले जाया जाएगा। Space.com के मुताबिक फ्रांस की Zephalto नाम के फ्रांसीसी स्टार्टअप ने वहां की तरिक्ष एजेंसी सेंटर नेशनल डी’एट्यूड्स स्पेटियल्स (CNES) के साथ हाथ मिलाया है। इस योजना में ‘उच्च-ऊंचाई वाले समतापमंडलीय गुब्बारे की उड़ानों’ को तैयार किया जाएगा। योजना के अनुसार इस गुब्बारे में हाइड्रोजन या हीलियम गैस होगी इस इसे धरती के वातावरण से करीब 25 कीरोमीटल की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा।

ये एक अद्वितीय दृश्य होगा लेकिन इसके लिए भारी भरकरम कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने इसके लिए 11,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में 8,98,766.00 रुपये) के साथ रिजर्वेशन बुकिंग शुरू कर दी है। उम्मीद है कि साल 2025 तक ये उड़ान शुरु हो जाएगी। इस गुब्बारे में दो पायलट होंगे और उनके साथ छह यात्री रहेंगे। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार ये गुब्बारा फ्रेंच स्पेसपोर्ट से उड़ान भरेगा। इस कंपनी का इरादा दुनियाभर में अपने कारोबार के विस्तार का है। आगे जाकर इसकी राशि कम की जाएगी और कंपनी की योजना है कि 132,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में 1,07,87,647.20 रुपये) में एक व्यक्ति को अंतरिक्ष के किनारे पर एक लंच ऑफर करने की है। उम्मीद है कि जल्द ही ये योजना साकार होगी और इसके बाद घूमक्कड़ी का शौक रखने वालों के लिए अंतरिक्ष की सैर का भी एक विकल्प मौजूद रहेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews