गमले में हजारों नींबू पाने का सबसे आसान तरीका, बस करना होगा ये काम

आपके द्वारा लगाया हुआ गमले में नींबू का पौधा आपको फल दे सकता है। अगर आपके पास ज्यादा जगह है, तो आप इसके कई सारे पौधे गमले में उगा सकते हैं।
Lemon Plant

Gardening Tips : सर्दी के मौसम में तरह-तरह के फल (नींबू) खाना शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गार्डनिंग का शौक रखने वाले इसे अपने घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं। इससे आपकी जेब पर भी बड़ा असर नहीं पड़ेगा। साथ ही आप खुद को और अपने परिवार को कड़कड़ाती ठंड से बचा सकते हैं।

अक्सर शहरों में जगह की काफी ज्यादा कमी होती है, लेकिन लोग अपने फ्लैट या फिर बहुत कम जमीन पर ही गार्डनिंग करना पसंद करते हैं। अपने बगीचे में या बालकनी में गमले पर ही तरह-तरह के पौधे उगाते हैं। इससे घर की सुंदरता और शोभा बढ़ती है।

गार्डनिंग टिप्स (Gardening Tips)

इनमें से ज्यादातर पौधे फूलों के होते हैं, जो घर की सजावट के लिए भी इस्तेमाल होते हैं। साथ ही इनका इस्तेमाल पूजा में भी किया जा सकता है, लेकिन अभी सर्दी का मौसम चल रहा है। मार्केट में इनके रेट काफी ज्यादा हाई होते हैं। जिस कारण मिडिल क्लास फैमिली इस अफोर्ड नहीं कर पाती है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है, लोग राशन पानी खरीद कर खाए या फिर ड्राई फ्रूट्स… ऐसे में आपको अपना थोड़ा सा कीमती समय निकालकर गार्डनिंग करनी है।

ऐसे उगाएं नींबू (Planting Lemon Tree)

  • सबसे पहले नर्सरी में जाकर गमला और नीबू के बीच खरीद कर ले आएं।
  • गमले का आकार चौड़ा और गहरा होना चाहिए।
  • नींबू की बीज अच्छी क्वालिटी वाली होनी चाहिए, ताकि यह बड़े होकर ज्यादा-से-ज्यादा फल दे।
  • अब आपको गमले में मिट्टी भरनी है।
  • इसमें आपको थोड़ी सी रेत और वर्मी कंपोस्ट भरना है।
  • फिर इन तीनों को मिक्स करके बीज को इसके अंदर डाल दें।
  • अब गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर धूप 6 से 7 घंटे लगती हो।
  • ध्यान दें कि गमले जहां रख रहे हैं, वहां का टेंपरेचर थोड़ा वार्म हो।
  • पेड़-पौधे में धूप लगा बहुत जरूरी माना जाता है।
  • अब आपको नियमित तौर पर इसे नम बनाए रखना है।
  • केवल 2 से 4 हफ्ते में पौधा अंकुरित हो जाएगा।
  • इसके बाद 15 दिन बाद-बाद इसमें पानी दें।
  • साथ ही 40 से 45 दिनों के अंदर गोबर की खाद डालें।
  • समय-समय पर इसकी सफाई भी करते रहे।

जानें इसके फायदे

हां, आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि पौधे में जरूर से ज्यादा धूप की किरणें न पड़ें। अन्यथा, पौधा खराब हो सकता है। आपके द्वारा लगाया हुआ गमले में नीबू का पौधा आपको फल दे सकता है। अगर आपके पास ज्यादा जगह है, तो आप इसके कई सारे पौधे गमले में उगा सकते हैं।

बता दें कि नींबू एक खट्टा फल है, जो विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, फाइबर, पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स पाएं जाते हैं। आयुर्वेद में नींबू का उपयोग कब्ज, कमजोरी और त्वचा रोगों के इलाज में किया जाता है। नींबू के रस को फेस पैक में मिलाकर लगाने से त्वचा चमकदार होती है और दाग-धब्बे कम होते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews