Millennials, Gen Z aur Gen Alpha के बाद अब आया Gen Beta का समय, जानिए 2025 के बाद पैदा होने वालों में क्या होगी खासियत

साल 2025 से नई पीढ़ी का आगमन होने जा रहा है, जिसे Gen Beta का नाम दिया गया है। जैसे-जैसे दुनिया बदल रही है हर पीढ़ी के साथ साथ नया नजरिया और नया तरीका भी सामने आता रहता है।
Gen Beta

Gen Beta: आपने अपनी लाइफ में Millennials, Gen Z और gen Alpha जैसे शब्द कभी ना कभी तो जरूर सुने होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि इन शब्दों के साथ-साथ अब आपको एक शब्द और है जिसे जानने की जरूरत है। जी हां, 1 जनवरी 2025 से एक नई पीढ़ी का दौर शुरू होने जा रहा है, जिसे Gen Beta कहा जाएगा।

दरअसल, जो भी बच्चे जनवरी 2025 से पैदा होंगे उन्हें Gen Beta कहा जाएगा, क्योंकि यह बच्चे तकनीक और डिजिटल युग के साथ पैदा होंगे, जहां उनके आसपास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑगमेंटेड रियल्टी और स्मार्ट तकनीक उनकी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बनेंगी।

क्या होती है Gen Beta जेनरेशन

जैसे-जैसे दौर बदलता है, वैसे-वैसे नई पीढ़ी का आगमन होता है, इसी तरह अब gen Z, और gen Alpha के बाद बारी है जेनरेशन बेटा यानी Gen Beta की। 2025 से 2039 के बीच पैदा हुए बच्चों को Gen Beta कहां जाएगा, ये लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यावरण से जुड़ी जागरूकता के बीच बड़े होंगे। जैसे-जैसे जेनरेशन बदलती जाती है वैसे-वैसे गुण भी बदलते जाते हैं, इसी तरह Gen Beta पिछली पीढ़ियों से बिल्कुल अलग होगी।

किन लोगों को कहा जाता है Millennials

हर जेनरेशन की अपनी अलग खासियत और पहचान होती है, जो समय के साथ बदलती रहती है। जैसे कि अगर आपका जन्म 1981 से 1996 के बीच हुआ है तो इसका मतलब है कि आप millennials का हिस्सा है।

किन लोगों को कहा जाता है Gen Z

इसके बाद 1997 से 2012 तक के बीच पैदा हुए बच्चों को Gen Z कहा जाता है, जो कि सोशल मीडिया और ट्रेंड्स के मामले में काफी ज्यादा आगे रहते हैं। Gen Z को कूल और ट्रेंडी माना जाता है,वहीं Millennials को अक्सर ओल्ड स्कूल कहा जाता है।

किन लोगों को कहा जाता है Gen Alpha

इसके बाद 2013 से 2024 तक पैदा हुए बच्चों को Gen Alpha का नाम दिया गया है, जो कि Gen Z से भी कहीं ज्यादा आगे रहते हैं और तकनीकी दुनिया में कदम रखते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews