सिर्फ कॉल न उठाने से क्यों टूट रहे हैं Gen Z के रिश्ते? जानिए इस पीढ़ी की नई बला

आज की युवा पीढ़ी यानी Gen Z रिश्तों में बेहद संवेदनशील हो गई है। छोटे-छोटे मतभेद, कॉल रिसीव न करना या देर से जवाब देना तक रिश्तों को तोड़ने की वजह बन रहे हैं। आखिर क्यों इतने नाजुक हो गए हैं रिश्ते? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजहें।
Gen Z

क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ कॉल न उठाने जैसी छोटी-सी बात भी आजकल रिश्तों के टूटने का कारण बन सकती है? जी हां, यही सच्चाई है। Gen Z के बीच ब्रेकअप के ऐसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां पहले रिश्तों में समझदारी और धैर्य को अहम माना जाता था, वहीं अब तात्कालिक भावनाओं और रिएक्शन ने जगह ले ली है।

रिश्ते अब सिर्फ प्यार और भरोसे तक सीमित नहीं रहे, बल्कि लगातार ऑनलाइन मौजूदगी और तुरंत जवाब देने की आदत ने इन्हें बेहद नाजुक बना दिया है। फोन कॉल मिस करना, मैसेज का रिप्लाई देर से करना या ‘ऑनलाइन होकर भी जवाब न देना’ ये सब आज की पीढ़ी के लिए ब्रेकअप की वजह बनते जा रहे हैं। लेकिन इसके पीछे की असल वजहें कहीं गहरी हैं।

रिश्तों में डिजिटल डिपेंडेंसी

Gen Z डिजिटल युग में पली-बढ़ी है। इनके लिए हर चीज का पैमाना ‘ऑनलाइन प्रेजेंस’ बन गया है। अगर पार्टनर ने कॉल रिसीव नहीं किया तो तुरंत शक की स्थिति बन जाती है। मैसेज का देर से जवाब देना इनकी नज़रों में रिश्ते की प्राथमिकता को कम कर देता है। लगातार नोटिफिकेशन चेक करने की आदत ने धैर्य को खत्म कर दिया है। यानी डिजिटल कनेक्टिविटी ने रिश्तों को आसान तो बनाया है, लेकिन उसी ने इन्हें कमजोर भी कर दिया है।

इमोशनल इन्सिक्योरिटी और ओवरथिंकिंग

Gen Z की लाइफस्टाइल में ओवरथिंकिंग और इमोशनल इन्सिक्योरिटी आम हो चुकी है। “उसने कॉल क्यों नहीं उठाया?” “क्या वह मुझसे दूर हो रहा है?” “कहीं कोई और तो नहीं?” ऐसे सवाल रिश्ते में अनावश्यक तनाव पैदा करते हैं। छोटे-छोटे संदेह धीरे-धीरे रिश्तों की नींव को हिला देते हैं।

रिश्तों में धैर्य की कमी

पहले के रिश्तों में धैर्य, समझदारी और लंबी बातचीत का महत्व था। लेकिन आज Gen Z तुरंत नतीजे चाहती है। कॉल मिस होना इन्हें इग्नोर किया जाना लगता है।

बातचीत में छोटी सी बहस भी ‘ब्रेकअप का कारण’ बन सकती है। रिश्ते निभाने की बजाय उन्हें ‘ऑन या ऑफ स्विच’ की तरह देखा जाने लगा है।

सोशल मीडिया का दबाव

पार्टनर की ‘ऑनलाइन’ और ‘लास्ट सीन’ पर नजर रखना आम हो गया है। दूसरे कपल्स को देखकर तुलना करना असुरक्षा बढ़ाता है। रिश्ते अब पर्सनल न रहकर पब्लिक शो ऑफ का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews