Hindi News

चेहरे पर चाहिए शीशे जैसी चमक, इस चीज से करें फेस मसाज, मिलेगा नेचुरल ग्लो

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
यदि आप भी अपने चेहरे पर नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए घरेलू नुस्खे ढूंढ रही है, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर यहां...
चेहरे पर चाहिए शीशे जैसी चमक, इस चीज से करें फेस मसाज, मिलेगा नेचुरल ग्लो

Skin Care Tips : चेहरे पर शीशे जैसी चमक पाने के लिए महिलाएं मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनका चेहरा ग्लो करने लगता है, लेकिन कई बार इसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। इससे चेहरे पर दाने, लाल रैशेज, एलर्जी आदि हो जाती है। मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट्स के लिए जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ती है। इसलिए कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे भी अपनाना चाहती हैं, ताकि वह नेचुरल ब्यूटी पा सके।

यदि आप भी अपने चेहरे पर नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए घरेलू नुस्खे ढूंढ रही है, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

दही (Curd Face Massage)

दरअसल, आज हम आपको चेहरे के लिए दही का इस्तेमाल करने के उपाय बताएंगे। यह सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यदि इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए, तो चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिलेगी। साथ ही चेहरा बेदाग हो जाएगा।

करें फेस मसाज

यदि आप रात में सोने से पहले दही से फेस मसाज करती हैं, तो स्किन में मौजूद डेड सेल्स आसानी से दूर हो जाएंगे। चेहरे पर निखार आएगा और यह शीशे की तरह चमकने लगेगा। दही फेस के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इससे झाई और फाइन लाइन जैसी समस्याएं दूर होती है। दही ठंडी होती है। यदि आप इसे फेस मसाज करते हैं, तो स्किन को ठंडक मिलेगी। इससे सनबर्न की समस्या दूर होगी। त्वचा मुलायम बनेगा, आंखों के नीचे हो रहे डार्क सर्कल्स खत्म हो जाएंगे। दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

किफायती टिप्स

दही का फेस मसाज चेहरे के लिए काफी फायदेमंद और किफायती है। इसके लिए आपको ज्यादा समय भी खराब करने की जरूरत नहीं है और ना ही आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत है। यह बिल्कुल नेचुरल ब्यूटी टिप्स है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews