Ghibli Image बनाते वक्त आपकी पर्सनल फोटो सेफ है या खतरे में? पूरी सच्चाई जानिए

Ghibli Image ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसे बनाते वक्त आपकी पर्सनल फोटो कहां जा रही है? क्या यह सुरक्षित है या आपके डेटा पर खतरा मंडरा रहा है? अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, तो पहले इसकी पूरी सच्चाई जान लें।
Ghibli Image Trend

एक ट्रेंड इन दिनों इतना ज़्यादा वायरल हो रहा है कि हर कोई इसका दीवाना हो गया है। आजकल हर कोई Studio Ghibli Art में अपनी फ़ोटो बनवाने में लगा हुआ है। क्यूट एनिमेशन, ड्रीमी बैकग्राउंड, और हल्की फुल्की फेयरी टेल वाली फ़ीलिंग सभी को अपना दीवाना बना रही है। लेकिन थोड़ा सोचिए, कि आख़िर आप अपनी जिस फ़ोटो को Ghibli स्टाइल में कनवर्ट करने के लिए अपलोड करते हैं वह फ़ोटो आख़िर जा कहाँ रही है?

एक मिनट ज़रा सोचकर देखिए कि कहीं ये ट्रेंड आपकी प्राइवेसी में ख़लल तो नहीं डाल रहा है। लोग बिना सोचे समझे, बिना पूरी जानकारी के ख़ुद को क्यूट बनाने के लिए और फेक इमोशंस को दिखाने के लिए न जाने कैसी-कैसी तस्वीरों को एआई टूल पर अपलोड कर रहे हैं, AI उन्हें उन फ़ोटो को Ghibli Art में कनवर्ट करके दे रहा है।

बिना सोचे-समझे फोटो अपलोड करना पड़ सकता है भारी?

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना सोचे समझे अपनी पर्सनल फ़ोटो को AI को देना आगे चलकर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस ट्रेंड की वजह से चैट्जीपीटी को लोगों की ढेरों निजी तस्वीरें भी मिल रही है, इसलिए यह नहीं कहा जाता कि इन तस्वीरों का आगे जाकर क्या इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या Ghibli Studio में आपकी तस्वीर सुरक्षित है?

OpenAI जैसी कम्पनियां तस्वीरों से अपना फेशियल डेटा इकट्ठा कर सकती है और AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए यूज़ कर सकती है। इसका मतलब है कि आपकी फ़ोटो कब, कहाँ और किस तरह इस्तेमाल होगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। AI टेक्नोलॉजी आज हमारी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुकी है। इससे न सिर्फ़ मनोरंजन आसान हुआ है बल्कि बड़े-बड़े काम भी चुटकियों में होने लगे हैं।

AI टूल्स और आपकी प्राइवेसी

लेकिन इसका इस्तेमाल करते वक़्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि ये टूल आपके दिमाग़ को हैक कर सकते हैं। आपको बता दें, कुछ समय पहले Clearview AI नाम की कंपनी पर आरोप लगा था कि उसने बिना इजाज़त के सोशल मीडिया और वेबसाइट से लोगों की तस्वीरें चुरा ली। इन तस्वीरों को अलग-अलग तरीक़ों से इस्तेमाल किया गया और कंपनी ने इससे करोड़ों की कमाई भी की। ऐसे में यह समझना ज़रूरी है कि आपकी तस्वीरें कहाँ और किस तरह से इस्तेमाल हो सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews