सर्दी में भी त्वचा पर बना रहेगा निखार, बस इस एक तेल का करें इस्तेमाल, जानें तरीका

Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में त्वचा का बेजान और रुखा होना बेहद ही आम समस्या है, जिससे अधिकांश लोग गुजरते हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे क्रीम लगाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि घर में मौजूद इस तेल की मदद से आप अपने चेहरे को निखार सकते हैं।
Winter Skin Care

Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल करना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यह एक ऐसा मौसम होता है जब कितनी भी देखभाल क्यों न कर लें त्वचा खराब हो ही जाती है।

हम चाहे बाजार में मिलने वाले कितने ही स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल क्यों ना करें, लेकिन फिर भी हमें मन में संतुष्टि नहीं मिल पाती है, क्योंकि हमारी त्वचा अच्छी नहीं हो पाती है।

सर्दी में भी त्वचा पर बना रहेगा निखार (Winter Skin Care)

लोग हताश हो जाते हैं, जब चेहरे पर पिंपल, एक्ने या फिर किसी भी तरह की परेशानी होती है। ऐसे में, हमारा आत्मविश्वास कम हो जाता है। हम बाहर आने-जाने, लोगों से मिलने-जुलने साथ ही साथ बात करने में थोड़े से नर्वस होने लगते हैं।

ऐसे में घर पर पाया जाने वाला मामूली सा तेल हमारे चेहरे पर निखार ला सकता है, इसके लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट खरीदने की आवश्यकता नहीं है, ना ही किसी भी प्रकार का कोई ज्यादा खर्च करना है।

बादाम का तेल (Almond Oil)

सर्दियों के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए बदाम का तेल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बादाम के तेल की कुछ बूंदें रोजाना चेहरे पर लगाने से चेहरा चमक उठता है, बादाम का तेल न सिर्फ त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है, बल्कि यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में भी मदद करता है। चलिए जान लेते हैं, कि सर्दियों के मौसम में बादाम के तेल का इस्तेमाल किस तरह करना चाहिए।

कैसे करें बादाम के तेल का इस्तेमाल (Winter Skin Care)

सबसे पहले कटोरी में बादाम का तेल लें और उसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें।

यह उपाय रोजाना रात में सोने से पहले करें, तेल को अपने चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें, ताकि तेल त्वचा में अच्छे से समा सकें।

अगर आप हफ्ते में दो बार भी इस तरह अपने चेहरे पर तेल की मसाज करेंगे, तो त्वचा न सिर्फ हाइड्रेटेड रहेगी, बल्कि चेहरे पर एक अलग ही निखार आएगा। यह तेल का मिश्रण त्वचा को गहरी नामी देता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews