Grah Gochar: 13 नवंबर को होगा 2 ग्रहों का गोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा असर, होगा नुकसान, हो जाएं सावधान

Grah Gochar: 13 नवंबर को होगा 2 ग्रहों का गोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा असर, होगा नुकसान, हो जाएं सावधान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी किसी ग्रह में राशि (Grah Gochar) परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर राशि के जातकों पर पड़ता है। ग्रहों के वक्री होने से कुछ राशि के लिए अच्छे योग बनते हैं, तो कुछ को नुकसान होता है। 13 नवंबर को मंगल ग्रह वक्री अवस्था में वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका असर कई राशियों पर होगा। नुकसान होने की भी संभावनाएं हैं। ऐसी कुछ राशियां है जिन्हें इस दौरान सावधान रहने की भी जरूरत है। इनके जीवन में धन हानि के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं मंगल वक्री का असर किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा होगा और इनके जीवन में कौन से बदलाव हो सकते हैं।

मिथुन राशि पर पड़ेगा असर

मिथुन राशि के लिए मंगल ग्रह का गोचर बुरे प्रभाव डाल सकता है। इन राशि के कुंडली में मंगल ग्रह बारहवें भाव में गोचर करने की ओर बढ़ रहा है, जिससे धन खर्च होने और हानी होने की संभावना है। छोटे भाई-बहन से अनबन हो सकती है।  आर्थिक नुकसान के योग भी बन रहे हैं। साथ ही सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी होगा। जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। पैसे को अधिक खर्च ना करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें…मंदसौर: नामांतरण मामले में कमिश्नर ने की कार्रवाई, तहसीलदार और पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

तुला राशि को सावधान रहने की जरूरत

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह गोचर काफी परेशानियां ला सकता है। तुला राशि की कुंडली में मंगल गढ़ 8वें स्थान में प्रवेश करने जा रहा है‌। तुला राशि के जातकों के जीवन में कामयाबी हासिल करने में कई अड़चनें आ सकती हैं। इस समय आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें…Varun Dhawan को हुई गंभीर बीमारी, बताते समय इमोशनल हुए एक्टर

मेष राशि के लिए चिंता का विषय 
मेष राशि के लोगों के जीवन में मंगल ग्रह गोचर काफी ज्यादा अशुभ हो सकता है। मेष राशि के जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह का गोचर दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसका असर सीधा आपके धन पर पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपको परेशानियां हो सकती है। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। किसी योजना में निवेश करने या किसी के साथ लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews