चेहरे ही नहीं, हाथ-पैर भी चमकेंगे, जानें कैसे बनाएं दादी मां के बताए 5 देसी उबटन

महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स से पहले दादी-नानी की थाली में छुपा था असली स्किन केयर राज़। ये 5 देसी उबटन न सिर्फ चेहरे की रंगत बढ़ाते हैं, बल्कि हाथ-पैरों और पूरी बॉडी को भी नेचुरल ग्लो देते हैं।
Homemade Ubtan

आज जब बाथरूम की शेल्फ पर फेसवॉश, सीरम और क्रीम की लाइन लगी होती है, तब भी मन कहीं न कहीं उस पुराने समय को याद करता है, जब दादी मां सिर्फ रसोई में रखी चीज़ों से ही बेदाग, दमकती त्वचा पा लेती थीं। न कोई केमिकल, न कोई महंगी बोतल, बस उबटन, तेल और धैर्य। दरअसल, दादी मां का स्किन केयर सीक्रेट आज भी उतना ही असरदार है, जितना दशकों पहले था। फर्क सिर्फ इतना है कि अब हम फिर से उसी देसी ज्ञान की ओर लौट रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे उबटन, जो चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैरों और पूरी बॉडी की त्वचा को निखार देंगे।

दादी-नानी का स्किन केयर क्यों था इतना असरदार?

आज के स्किन केयर प्रोडक्ट्स इंस्टेंट रिजल्ट का वादा करते हैं, लेकिन दादी-नानी का भरोसा धीरे-धीरे, अंदर से असर करने वाले नुस्खों पर था। उनके स्किन केयर में तीन बातें हमेशा कॉमन थीं नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, नियमित देखभाल त्वचा के हिसाब से उपाय। दादी मां का स्किन केयर सीक्रेट सिर्फ सुंदर दिखने तक सीमित नहीं था, बल्कि त्वचा को हेल्दी और मजबूत बनाना उसका मकसद था।

यही वजह है कि उम्र बढ़ने के बाद भी उनकी त्वचा में एक अलग ही चमक नजर आती थी। उबटन का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसे आप सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि हाथ-पैर, गर्दन, पीठ और पूरे शरीर पर लगा सकते हैं। दादी-नानी के समय में अलग-अलग बॉडी प्रोडक्ट्स नहीं होते थे, एक उबटन ही सबकुछ था।

1. हल्दी-चंदन उबटन

दादी मां का स्किन केयर सीक्रेट अगर किसी एक उबटन में छुपा है, तो वह है हल्दी और चंदन का उबटन। शादी-ब्याह से लेकर त्योहारों तक, इसका इस्तेमाल पीढ़ियों से होता आ रहा है। यह टैनिंग और दाग-धब्बे कम करता है, स्किन टोन को ब्राइट बनाता है, त्वचा को ठंडक और सॉफ्टनेस देता है।

बनाने का तरीका

  • 1 चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच चंदन पाउडर
  • थोड़ा सा कच्चा दूध
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • आधा चम्मच नारियल तेल
  • इन सभी को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

2. बेसन-ओट्स उबटन

अगर आपकी त्वचा रूखी, बेजान या डेड स्किन से भरी रहती है, तो यह उबटन दादी मां का स्किन केयर सीक्रेट साबित हो सकता है। बेसन और ओट्स दोनों ही बेहतरीन नैचुरल एक्सफोलिएटर हैं। यह डेड स्किन हटाता है, ऑयली स्किन को बैलेंस करता है, त्वचा को स्मूद और क्लीन बनाता है।

बनाने का तरीका

  • 3 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच ओट्स पाउडर
  • 1 चम्मच दही
  • जरूरत अनुसार दूध
  • इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें।

3. नीम-एलोवेरा उबटन

अगर आपको बार-बार पिंपल्स, दाने, खुजली या एलर्जी होती है, तो यह उबटन दादी मां का स्किन केयर सीक्रेट जरूर आजमाएं। नीम और एलोवेरा दोनों ही एंटीबैक्टीरियल और हीलिंग गुणों से भरपूर हैं। यह पिंपल और एक्ने कम करता है, स्किन को हाइड्रेट रखता है, रैशेज और खुजली से राहत देता है

बनाने का तरीका

  • 2–3 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच नीम पत्ती पाउडर
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 2 चुटकी हल्दी
  • इसे चेहरे और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

4. चावल-दूध उबटन

दादी-नानी चावल के पानी और दूध का इस्तेमाल त्वचा को गोरा और साफ रखने के लिए करती थीं। यह उबटन खासतौर पर टैनिंग हटाने में असरदार है। यह
स्किन ब्राइटनिंग, सन टैन कम करता है, त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।

बनाने का तरीका

  • 2 चम्मच चावल का आटा
  • 2 चम्मच कच्चा दूध
  • 1 चम्मच शहद
  • इसे चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।

5. कॉफी-नारियल तेल उबटन

अगर आपकी समस्या डल बॉडी स्किन है, तो यह उबटन दादी मां का स्किन केयर सीक्रेट मॉडर्न टच के साथ है। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, सेलुलाइट कम करने में मदद, त्वचा में इंस्टेंट ग्लो।

बनाने का तरीका

  • 2 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • थोड़ा सा ब्राउन शुगर
  • इसे सिर्फ बॉडी पर इस्तेमाल करें, चेहरे पर नहीं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews