
दिवाली का त्योहार सिर्फ़ रोशनी और मिठाईयों का ही त्योहार नहीं होता है, बल्कि समृद्धि और सुख शांति का प्रतीक भी होता है। हर घर में माँ लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए सजावट और पूजा का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गमले में कमल का फूल उगाकर भी आप अपने घर की ऊर्जा को सकारात्मक बना सकते हैं और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप छोटी सी गमले में कमल उगा सकते हैं। जिससे न केवल आपका घर ख़ूबसूरत दिखेगा बल्कि यह शुभ संकेत ही माना जाएगा। लक्ष्मी पूजा के दौरान आपको बाज़ार से कमल का फूल ख़रीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह तरीक़ा बेहद आसान है और इसके लिए आपको किसी बड़े बग़ीचे की ज़रूरत बिलकुल भी नहीं है। बस थोड़ी सी देखभाल और सही तकनीक अपनाएं और आपका कमल फूल खेलकर दिवाली की रौनक बढ़ाने के लिए तैयार हो जाएगा।
कमल के फूल को क्यों माना जाता है ख़ास?
कमल का फूल भारतीय संस्कृति में पवित्र और शुभ माना जाता है। इसे धन, समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति से जोड़कर देखा जाता है। ख़ासकर दिवाली पर कमल के फूलों की डिमांड बाज़ारों में काफ़ी बढ़ जाती है, क्योंकि लक्ष्मी पूजन के दौरान कमल के फूल का महत्व अधिक होता है, पूजा में कमल के फूल का होना बहुत ज़रूरी होता है। चलिए फिर जान लेते हैं कि कमल के फूल को इतना ज़्यादा शुभ क्यों माना जाता है।
कमल का फूल सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इतना ही नहीं गमले में उगायी गई कमल से घर के अंदर और बाहर की सजावट भी दोगुनी हो जाती है, एक तरीक़े से यह नैचरल सजावट का रूप ले लेता है। यह भी माना जाता है कि घर में कमल का फूल लगाने से धन धान्य की वृद्धि होती है, माँ लक्ष्मी स्वयं चलकर आती है, और प्रसन्न भी आसानी से हो जाती है।
गमले में कैसे उगाए कमल का फूल?


गमले में कमल उगाने के लिए आपको कुछ ख़ास चीज़ों की आवश्यकता होगी। ये सामग्री आसानी से बाज़ार गया फिर ऑनलाइन स्टोर पर भी मिल जाती है।
- कमल की जड़ें गहरी होती है, इसलिये कम से कम 12-15 इंच गहरे गमले का इस्तेमाल करें।
- अच्छी जल निकासी के लिए मिट्टी में थोड़ी रेत ज़रूर मिलाए।
- ताज़गी और जल्दी उगाने के लिए छोटी पौधों का चयन करना अच्छा माना जाता है।
- पौधों को पोषण देने के लिए कई और फूल खिलाने के लिए खाद और उर्वरक बहुत ज़रूरी है।
- कमल को प्रतिदिन 4-5 घंटे धूप मिलना ज़रूरी है।
गमले में कमल लगाने की आसान विधि
- गमले के निजी छेद होना चाहिए ताकि पानी निकल सके। पहले उसमें छोटी पत्थर की परत डालें और उसके ऊपर मिट्टी और रेत का मिश्रण भरे।
- बीजों को मिट्टी में 1-2 इंच गहराई तक लगाए। यदि आप पौधा लगाना चाह रही है तो छोटे मोदी को चारों और मिट्टी में अच्छी तरह से दबाएँ ताकि जुड़े स्थिर रहे।
- पहले 3-4 दिनों तक हल्का पानी देना चाहिए। इसके बाद नियमित रूप से पानी देना चाहिए। लेकिन पानी का स्तर मिट्टी में जमा न होने दें।
- कम्पनी को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहाँ रोज़ाना सुबह या दोपहर की हल्की धूप मिल सके। अधिक धूप से पत्तियां झुलस सकती है।
- 2-3 हफ़्ते में पौधा जड़ पकड़ लेगा। अब जैविक उर्वरक डालें । इस बात का ध्यान रहे कि अधिक उर्वरक से पौधा जल सकता है।

