नाश्ते में चाय के साथ ट्राई करें चटपटे गुलाब के पकौड़े, जानें बनाने की रेसिपी

बारिश के मौसम में ट्राई करना चाहती हैं कुछ अलग रेसिपी, तो बनाइए गुलाब की पंखुडियों के पकौड़े, जो कि स्वाद में होता है लाजवाब साथ ही सेहत के लिए भी माना जाता है फायदेमंद...
Gulab Ke Pakode

भारत में खानपान के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। भारतीय किचन में आपको हर एक तरह के फूड आइटम्स जैसे पकौड़े, चाट, गोल-गप्पे, केक, इत्यादि मिल जाएंगे, जिसमें विभिन्न तरह के मसाले का भी प्रयोग किया जाता है, जो स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। इन दिनों स्ट्रीट फूड का भी क्रेज लोगों के बीच बड़ा है। वहीं, सोशल मीडिया पर आपको एक से बढ़कर एक अनोखी रेसिपी मिल जाएगी, जो सुनने में जितना अजीब होता है, बनाने में वह उतना ही क्रिएटिव और मजेदार भी होता है।

बारिश के मौसम में यदि आप भी कुछ अलग रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा या कभी अपने जीवन काल में उसे ट्राई किया होगा।

गुलाब के पकौड़े

दरअसल, आज हम आपको गुलाब के पकोड़े बनाने के बारे में बताएंगे। जी हां, आपको यह सुनकर अजीब लगेगा कि गुलाब का फूल अक्सर गुलदस्ता, डेकोरेशन और पूजा में काम आने वाला फूल है, इसे खाया कैसे जा सकता है। फूड लवर्स के लिए गुलाब के पकोड़े ट्रेंडिंग में हैं। यदि आपने इसे एक बार बनाकर चख लिया, तो यह आपका फेवरेट नाश्ता भी बन सकता है। आज हम आपको इसकी रेसिपी के साथ-साथ इसके फायदे भी बताने वाले हैं। अब गुलाब की पंखुड़ियों को आप केवल देख नहीं सकते, बल्कि इसे खा भी सकते हैं।

फायदे

गुलाब के फूल ठंडक देते हैं, उनके गुण काफी ज्यादा शरीर के लिए फायदेमंद हैं। यह एसिडिटी, शरीर की गर्मी, महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले भारी रक्तस्राव, सूजन को कम करना आदि में मदद करता है। इसलिए गुलाब के पकोड़े को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है। आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र पाया जाता है।

इसे बनाने के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर में मौजूद चीजों से ही शानदार पकोड़े बना सकते हैं और अपने घर के लोगों के बीच सर्व कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले आपको गुलाब के पंखुड़ी लेना है। इसे एक बर्तन में अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • अब एक कटोरा में बेसन लें। बेसन में गुलाब के पत्ते, नमक, हल्दी, चाट मसाला, अजवाइन और हल्की सी घी डालें।
  • अब इसमें पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • फिर कढ़ाई या पैन में सरसों या रिफाइंड तेल डालकर मध्यम आंच में बैठा दें।
  • जब यह गर्म हो जाए, तो इस पेस्ट को पकोड़े का आकार देकर इसे अच्छी तरह से तलें।
  • जब यह दोनों तरफ से कुरकुरा हो जाए, तब आप इसे तेल से बाहर निकाल कर दूसरे बर्तन में रख लें।
  • इसे आप चटनी, चाय या फिर सॉस के साथ खा सकती हैं।
  • यह खाने में इतना ज्यादा लाजवाब होता है कि आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगी।

होगी तारिफ

यकीन मानिए आपके द्वारा बनाई गई इस डिश की हर कोई तारीफ करेगा। केवल इतना ही नहीं, आप इसे घर पर आने वाले मेहमानों के सामने भी परोस सकती हैं, वे बिना तारीफ किए नहीं जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, आपके पड़ोस में रहने वाली महिलाएं भी आपसे इन नई डिशेस की रेसिपी पूछेंगी। वहीं, घर के बड़े और बुजुर्गों को इसका टेस्ट बहुत ही पसंद आएगा। आपको एक बार जरूर बारिश के मौसम में इन तीनों चटपटी रेसिपीज को ट्राई करना चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews