पसीने से हो रही स्कैल्प में खुजली? नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, मिलेगा तुरंत आराम

गर्मी और पसीने के चलते स्कैल्प में खुजली और जलन की शिकायत आम हो गई है। ऐसे में महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय आप घर पर ही नारियल तेल में दो सस्ती और असरदार चीजें मिलाकर इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। जानिए क्या है ये उपाय।
Hair Care

स्कैल्प में खुजली, जलन और रेडनेस ये सब गर्मियों में बहुत आम हो जाता है, खासतौर पर जब पसीना बालों की जड़ों (Hair Care) में जमने लगता है। ऐसे में सिर धोने के कुछ घंटों बाद ही दोबारा खुजली शुरू हो जाती है। लोग अक्सर शैंपू बदलते हैं या स्कैल्प-कूलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फायदा नहीं मिलता। जबकि राहत पाने का सबसे असरदार तरीका हमारे किचन में ही मौजूद है।

नारियल तेल में मेथी दाना और कपूर मिलाकर लगाने से स्कैल्प को ठंडक मिलती है, खुजली कम होती है और बालों की जड़ों में जमा पसीने और डैंड्रफ का असर धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। आइए जानते हैं ये घरेलू नुस्खा कैसे काम करता है।

स्कैल्प की खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीका

1. नारियल तेल में मिलाएं मेथी दाना

मेथी दाना में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प की जलन और खुजली को कम करने में मदद करते हैं। 2 चम्मच मेथी दाने को रातभर भिगो दें और अगली सुबह पीसकर नारियल तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को हल्का गर्म करके स्कैल्प में लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें।

2. कपूर से मिलेगी ठंडक और डैंड्रफ में राहत

कपूर यानी कैंपोर स्कैल्प को ठंडक देने के लिए जाना जाता है। ये पसीने के कारण होने वाली खुजली और बदबू को दूर करने में भी मदद करता है। 3-4 बारीक टुकड़े कपूर के नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें। ये उपाय डैंड्रफ को भी जड़ से खत्म करता है।

3. कब और कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार लगाना काफी होता है। खासतौर पर अगर आप बाहर निकलते हैं या हेलमेट पहनते हैं, तो स्कैल्प पर पसीना जमा होता है। ऐसे में ये उपाय स्कैल्प को साफ रखने, खुजली कम करने और बालों की ग्रोथ बेहतर करने में मदद करेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews